Begin typing your search above and press return to search.

Pradhan Pathak Promotion: प्रधान पाठक पदोन्नति: शिक्षकों का अल्टीमेटम, 31 मार्च तक प्रक्रिया पूरी करने का JD ने दिया भरोसा

Pradhan Pathak Promotion: बस्तर संभाग के शिक्षक नेताओं ने संयुक्त संचालक शिक्षा से की मुलाकात, समय सीमा पार होने पर आंदोलन की चेतावनी

Pradhan Pathak Promotion: प्रधान पाठक पदोन्नति: शिक्षकों का अल्टीमेटम, 31 मार्च तक प्रक्रिया पूरी करने का JD ने दिया भरोसा
X
By Sandeep Kumar

Pradhan Pathak Promotion: बस्तर संभाग में शिक्षक से माध्यमिक शाला के प्रधान पाठक पद पर पदोन्नति की लंबित प्रक्रिया को लेकर शिक्षकों में आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। गुरुवार की शाम छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ के प्रांताध्यक्ष केदार जैन के नेतृत्व में बस्तर संभाग माध्यमिक शाला प्रधान पाठक मंच के प्रतिनिधिमंडल ने संयुक्त संचालक शिक्षा एच.आर. सोम से मुलाकात कर पदोन्नति प्रक्रिया की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली।


इस दौरान संयुक्त संचालक एच.आर. सोम ने शिक्षक नेताओं को बताया कि कुछ जिला शिक्षा कार्यालयों से समय पर आवश्यक जानकारी प्राप्त नहीं होने के कारण पदोन्नति प्रक्रिया में विलंब हुआ है। उन्होंने इस देरी पर खेद व्यक्त करते हुए आश्वस्त किया कि किसी भी स्थिति में 31 मार्च तक प्रधान पाठक पदोन्नति की सूची अनिवार्य रूप से जारी कर दी जाएगी।


गौरतलब है कि बस्तर संभाग में माध्यमिक शालाओं के प्रधान पाठकों के पदों पर लंबे समय से पदोन्नति प्रक्रिया लंबित है, जिससे पूरे संभाग के शिक्षकों में भारी असंतोष देखा जा रहा है।


शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने संयुक्त संचालक को स्पष्ट अल्टीमेटम देते हुए कहा कि यदि मार्च माह तक पदोन्नति प्रक्रिया पूरी नहीं हुई तो शिक्षक और अधिक इंतजार नहीं करेंगे तथा आंदोलन का रास्ता अपनाने के लिए बाध्य होंगे।


इस दौरान मुख्य रूप से छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष केदार जैन, बस्तर जिलाध्यक्ष शैलेंद्र तिवारी, कोंडागांव जिलाध्यक्ष कौशल नेताम, प्रधान पाठक मंच के संभागीय संयोजक उमेनगोटी, रामचंद्र सोनवंशी, दुर्गा शंकर तिवारी रोशन हिरवानी सहित बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।

Sandeep Kumar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story