Begin typing your search above and press return to search.

MSBSHSE 10th-12th Supplementary Result 2025: महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं-12वीं पूरक परीक्षा परिणाम घोषित, फटाफट करें चेक

MSBSHSE 10th-12th Supplementary Result 2025: मुंबई: महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा मंडल (MSBSHSE) ने आज मंगलवार को 10वीं और 12वीं का पूरक परीक्षा परिणाम (Supplementary Exam Result) जारी कर दिया है। छात्र 10वीं और 12वीं का पूरक परीक्षा परिणाम महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा मंडल की आधिकारिक वेबसाइट mahahsscboard.in, hscresult.mkcl.org और sscresult.mkcl.org पर देख सकते हैं।

MSBSHSE 10th-12th Supplementary Result 2025: महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं-12वीं पूरक परीक्षा परिणाम घोषित, फटाफट करें चेक
X
By Chitrsen Sahu

MSBSHSE 10th-12th Supplementary Result 2025: मुंबई: महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा मंडल (MSBSHSE) ने आज मंगलवार को 10वीं और 12वीं का पूरक परीक्षा परिणाम (Supplementary Exam Result) जारी कर दिया है। छात्र 10वीं और 12वीं का पूरक परीक्षा परिणाम महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा मंडल की आधिकारिक वेबसाइट mahahsscboard.in, hscresult.mkcl.org और sscresult.mkcl.org पर देख सकते हैं।

कब हुई थी परीक्षा

जानकारी के मुताबिक, इस साल 10वीं पूरक परीक्षा 24 जून 2025 से 8 जुलाई 2025 के बीच हुई थी। वहीं 12वीं पूरक परीक्षा 24 जून 2025 से 16 जुलाई 2025 के बीच आयोजित की गई थी। जिसका परिणाम महाराष्ट्र के सभी 9 विभागीय मंडलों मुंबई, नासिक, नागपूर, रत्नागिरी, अमरावती, लातूर, कोल्हापूर औरंगाबाद और पुणे के छात्रों के लिए जारी कर दिया गया है।

कब आया था परिणाम

बता दें कि महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा मंडल (MSBSHSE) ने 10वीं माध्यमिक विद्यालय प्रमाणत्र परीक्षा (SSC) का परिणाम 10 मई और 12वीं हायर सेकेंडरी सर्टिफिकेट परीक्षा (HSC) का परिणाम 5 मई को जारी किया था। इस साल 10वीं माध्यमिक विद्यालय प्रमाणत्र परीक्षा (SSC) का उत्तीर्ण प्रतिशत 91.10 रहा। वहीं 12वीं हायर सेकेंडरी सर्टिफिकेट परीक्षा (HSC) का उत्तीर्ण प्रतिशत 91.88 रहा।

कैसे चेक करें परिणाम

  • महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा मंडल की आधिकारिक वेबसाइट mahahsscboard.in, hscresult.mkcl.org और sscresult.mkcl.org पर जाएं।
  • वेबसाट पर आपको MSBSHSE Maharashtra Board 10th 12th Supplementary Result 2025 का ऑपशन दिखेगा, उसपर क्लिक करें।
  • अब आप यहां अपना रोल नंबर के साथ ही डेट ऑफ दर्ज करें।
  • जिसके बाद आपके सामने परिणाम खुलकर आ जाएगा।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story