Begin typing your search above and press return to search.

Jaspur News: शिक्षक गिरफ्तार: सरकारी स्कूल का शिक्षक करता था छात्राओं से छेड़छाड़, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Jaspur News: शिक्षक गिरफ्तार: सरकारी स्कूल का शिक्षक करता था छात्राओं से छेड़छाड़, पुलिस ने किया गिरफ्तार
X
By Sandeep Kumar

जशपुर। सरकारी स्कूल का शिक्षक स्कूल की छात्राओं के साथ अश्लील हर करते हुए छेड़छाड़ करता था। शिकायत मिलने पर जिला शिक्षा अधिकारी ने जांच कमेटी बनवा जांच करवाई। पुष्टि होने पर अपराध दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला कुनकुरी थाना क्षेत्र का है।

कुनकुरी ब्लॉक के घटमुंडा हायर सेकेंडरी स्कूल में पदस्थ व्याख्याता एलबी राजीव अंबस्ट के खिलाफ स्कूली छात्राओं ने छेड़छाड़ शिकायत की थी। एक नाबालिक छात्रा ने शिक्षक के खिलाफ अकेले में अश्लील हरकत करने व छेड़छाड़ की शिकायत स्कूल की महिला शिक्षिका से की। महिला शिक्षिका ने इसकी जानकारी स्कूल के प्राचार्य को दी। प्राचार्य से यह जानकारी जिला शिक्षा अधिकारी को मिली।

प्राचार्य ने लिखित आवेदन देकर शिक्षक के खिलाफ जिला शिक्षा अधिकारी को कार्यवाही के लिए निवेदन किया। जिस पर जिला शिक्षा अधिकारी नरेंद्र सिन्हा ने अपने कार्यालय में पदस्थ महिला सहायक संचालक, बीईओ एवं एक अन्य की तीन सदस्यीय टीम बनाई। टीम ने जब स्कूल जाकर छात्राओं से पूछताछ की तब 6 से 7 छात्राओं ने शिक्षक के हरकतों की पुष्टि की। जांच प्रतिवेदन में पुष्टि होने पर कुनकुरी ब्लॉक के घटमुंडा हायर सेकेंडरी स्कूल में पदस्थ व्याख्याता एलबी राजीव अंबस्ट के खिलाफ छेड़छाड़ व पॉस्को एक्ट के तहत अपराध कायम कर उसे गिरफ्तार किया गया है।



Sandeep Kumar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story