Jashpur School Timings Changed: स्कूलों का समय बदला, ठंड को देखते हुए कलेक्टर ने जारी किया आदेश...

X
By - NPG News |2 Dec 2024 3:28 PM IST
Jashpur School Timings Changed: ठंड को देखते हुए जशपुर कलेक्टर रोहित व्यास ने 31 जनवरी तक के लिए स्कूलों के समय में परिवर्तन किया है।
Jashpur School Timings Changed: जशपुर। बढ़ती ठंड को देखते हुए लगातार स्कूलों का समय बदल रहा है। अब जशपुर जिले में भी ठंड के चलते स्कूलों का समय बदला है। कलेक्टर रोहित व्यास ने आदेश जारी कर स्कूलों के समय में परिवर्तन किया है।
इसके अनुसार दो पालियों में संचालित होने वाले स्कूलों में प्रथम पाली में सोमवार से शनिवार तक सुबह 9 से 12.30 तक शाला संचालित होगी। जबकि द्वितीय पाली में सोमवार से शनिवार तक दोपहर 12.45 बजे से 4.15 बजे तक शालाएं संचालित होगी। एक पाली में संचालित होने वाली शालाएं सोमवार से शनिवार प्रातः 10.30 से 3.30 तक संचालित होंगी। यह आदेश 31 जनवरी 2025 तक प्रभावशील रहेगा। नीचे देखें आदेश...
Next Story
-
Home
-
Menu
