Begin typing your search above and press return to search.

जांजगीर-चांपा: बच्चों और शिक्षकों से भरी स्कूल वैन पलटी, 15 छात्रों समेत टीचर्स और प्रिंसिपल घायल

Janjgir-Champa: छत्तीसगढ़ में छात्रों और शिक्षकों से भरी वैन पलट गई। हादसे में वैन सवार बच्चे और शिक्षक घालय हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल लाया गया।

जांजगीर-चांपा: बच्चों और शिक्षकों से भरी स्कूल वैन पलटी, 15 छात्रों समेत टीचर्स और प्रिंसिपल घायल
X
By Sandeep Kumar

Janjgir-Champa: जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले में बड़ा हादसा हो गया। बच्चों से भरी स्कूल वैन और ट्रैक्टर की आपस में टक्कर हो गई। घटना के बाद स्कूल वैन पलट गई। हादसे में करीब 15 बच्चे घायल हो गए। वहीं, शिक्षिका और प्रिंसिपल भी घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक्सीडेंट कैसे हुआ इसको लेकर पुलिस के द्वारा जांच की जा रही है।

जानिए पूरा मामला

दरअसल, यह पूरा मामला पामगढ़ थाना क्षेत्र के कुथूर गांव का है। मुड़पार गांव से बच्चों व शिक्षिका व प्रिंसिपल को लेकर वैन सरस्वती ज्ञान मंदिर कुथूर जा रही थी। इसी दौरान कुथूर के पास किनारे खड़ें ट्रैक्टर से वैन की टक्कर हो गई। हादसे में वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई।

सिर, हाथ, पैर में चोंट

हादसे के बाद वैन सवार बच्चों व शिक्षिका में चीख-पुकार मच गई। हादसे में कई बच्चों के सिर, हाथ, पैर में चोंटे आई। घटना के बाद तत्काल इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। आसपास के ग्रामीण भी घटना की जानकारी मिलते ही मौक पर पहुंची। वैन में फंसे बच्चों और शिक्षिकाओं को बाहर निकाला गया।

15 बच्चे घायल

घटना में 15 बच्चे, एक शिक्षिका, प्रिंसिपल घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए तत्काल अस्पताल लाया गया। हादसे की सूचना के बाद अस्पताल में बच्चों के परिजनों की भीड़ जुट गई। घटना को लेकर बताया जा रहा है कि वैन का नियमित ड्राइवर घटना वाले दिन मौजूद नहीं था। ऐसे में प्रिंसिपल खुद वैन चला रहे थे। इस दौरान बच्चों से भरी वैन सड़क पर खड़े ट्रैक्टर से टकरा गई।

दोषी पर होगी कार्रवाई

घटना को लेकर अब यह सवाल उठ रहे हैं कि वैन का ड्राइवर नहीं होने पर प्रिंसिपल ने क्यों जोखि लिया। अगर कोई बड़ी घटना हो जाती तो इसका जिम्मेदार कौन होता। फिलहाल मामले को लेकर पुलिस के द्वारा जांच की जा रही है। जांच के बाद दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।


Sandeep Kumar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story