Begin typing your search above and press return to search.

Jagdalpur News: फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर नौकरी करने वाले 2 शिक्षकों को किया गया बर्खास्त..

Jagdalpur News: फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर नौकरी करने वाले 2 शिक्षकों को किया गया बर्खास्त..
X
By Gopal Rao

Jagdalpur News: जगदलपुर। फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर नौकरी करने वाले दो शिक्षकों को बर्खास्त किया गया है। दोनों के खिलाफ फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर नौकरी करने की शिकायत मिली थी। मिली शिकायत पर जांच में दोनों का प्रमाण पत्र फर्जी पाया गया था। जिस पर डीपीआई के निर्देश पर दोनो शिक्षकों के खिलाफ बर्खास्तगी की कार्यवाही की गई है।

बर्खास्त शिक्षकों में महिला शिक्षिका कांति प्रसाद और व्याख्याता चंद्रकांत प्रसाद शामिल है। दोनों के खिलाफ फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर नौकरी करने की शिकायत मिली थी। शिकायत मिलने पर दोनों की जांच करवाई। दोनों के प्रमाण पत्रों की जांच छानबीन समिति द्वारा की गई। जांच में दोषी पाए जाने पर डीपीआई ने दोनों के बर्खास्तगी आदेश जारी करने की निर्देश दिए हैं।

बर्खास्त शिक्षकों में चंद्रकांत प्रसाद बड़े मुरमा के हायर सेकेंडरी स्कूल में व्याख्याता के पद पर पदस्थ हैं। तो वही शिक्षिका कांति लेड कलचा हायर सेकेंडरी स्कूल में पदस्थ है। दोनों की बर्खास्तगी की जिला शिक्षा अधिकारी भारती प्रधान ने पुष्टि की है।

Gopal Rao

गोपाल राव रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 8 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story