Begin typing your search above and press return to search.

CG Teacher News: हेड मास्टर प्रमोशन: छत्तीसगढ़ में दुर्ग संभाग टॉप पर, छग शालेय शिक्षक संघ ने जताया आभार

CG Teacher News: मिडिल स्कूल में हेड मास्टर के पद पर पदोन्नति और पोस्टिंग की प्रक्रिया को पूरा करने वाला दुर्ग शिक्षा छत्तीसगढ़ में टॉप पर है। छग शालेय शिक्षक संघ के कार्यकारी प्रांताध्यक्ष चन्द्रशेखर तिवारी ने जेडी के अलावा स्टाफ को धन्यवाद ज्ञापित किया है। प्रधान पाठक के रिक्त पद पर पदोन्नति से स्कूलों में प्रशानिक कसावट के साथ ही शिक्षा गुणवत्ता में उत्तरोत्तर सुधार होगा।

CG Teacher News: हेड मास्टर प्रमोशन: छत्तीसगढ़ में दुर्ग संभाग टॉप पर, छग शालेय शिक्षक संघ ने जताया आभार
X

npg.news

By Radhakishan Sharma

CG Teacher News: रायपुर। मिडिल स्कूल में हेड मास्टर के पद पर पदोन्नति और पोस्टिंग की प्रक्रिया को पूरा करने वाला दुर्ग शिक्षा छत्तीसगढ़ में टॉप पर है। छग शालेय शिक्षक संघ के कार्यकारी प्रांताध्यक्ष चन्द्रशेखर तिवारी ने जेडी के अलावा स्टाफ को धन्यवाद ज्ञापित किया है। प्रधान पाठक के रिक्त पद पर पदोन्नति से स्कूलों में प्रशानिक कसावट के साथ ही शिक्षा गुणवत्ता में उत्तरोत्तर सुधार होगा।

ई संवर्ग के 505 तथा टी संवर्ग के 63 पूर्व माध्यमिक प्रधान पाठक पद पर काउंसलिंग की प्रक्रिया में 206 प्रधान पाठक अपनी ही संस्था के प्रधान पाठक बने। पदोन्नति प्रदान करने में दुर्ग संभाग पूरे प्रदेश में पहले स्थान पर रहा है। 568 मिडिल HM के काउंसलिंग की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। त्वरित पदोन्नति, पदस्थापना में शालेय शिक्षक संघ की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग दुर्ग संभाग ने लगभग 758 शिक्षकों को पदोन्नति देकर माध्यमिक प्रधान पाठक बनाने वाला प्रदेश में पहला संभाग हो गया है। जिसने इस सत्र में पदोन्नति दी हो। उल्लेखनीय है कि दुर्ग संभाग में पिछले शिक्षा सत्र में भी मिडिल एचएम की पदोन्नति हो चुकी है, जबकि प्रदेश के अन्य संभाग में यह प्रक्रिया उलझी हुई है।

त्वरित और निर्बाध पदोन्नति तथा काउंसलिंग से पदस्थापना की प्रक्रिया सम्पन्न हो इसके लिए शालेय शिक्षक संघ के पदाधिकारी लगातार जेडी कार्यालय से सम्पर्क बनाये रखे। कार्यकारी प्रांताध्यक्ष चन्द्रशेखर तिवारी के नेतृत्व में संगठन का प्रतिनिधिमंडल कई बार अधिकारियों से मिलते रहा और पदोन्नति एवं काउंसलिंग की प्रक्रिया जल्दी ,सरल, त्रुटिरहित और पारदर्शी हो इसके लिए सतत प्रयास किया। संयुक्त संचालक आरएल ठाकुर, सहायक संचालक केके शुक्ला व शाखा लिपिक रोहित बघेल, आशीष चावरे की तत्परता और शालेय शिक्षक संघ के समय समय में दिए गए सुझावों पर अमल करने से यह पदोन्नति पश्चात काउंसलिंग बिना किसी अवरोध के सम्पन्न हो सकी।

काउंसलिंग की प्रक्रिया तुलाराम आर्य कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दुर्ग में 12 एवं 13 फरवरी को रखी गई।प्रथम दिन ई संवर्ग के 400 प्रधान पाठकों में से 131 अनुपस्थित थे 62 ने असहमति दी।207 प्रधान पाठकों ने पदस्थापना संस्था चयन किया। दूसरे दिन ई संवर्ग के 105 में से 14 अनुपस्थिति, 10 असहमति दिये,81ने संस्था चयन किया। टी संवर्ग से 63 में से 4 अनुपस्थिति 12 असहमति,47 ने संस्था चयन किया।

कार्यकारी प्रांताध्यक्ष चन्द्रशेखर तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि जेडी कार्यालय दुर्ग ने इतिहास रच दिया है। स्कूलों में गुणवत्ता और अनुशासन स्थापित करने के लिए मिडिल स्कूल प्रधान पाठक के रिक्त पदों पर पदोन्नति की समस्त प्रकिया पूर्ण कर दी हैं। ।शालेय शिक्षक संघ के सभी जिला अध्यक्ष अपने अपने जिलों में आने वाली बाधाओं को दूर करने में महती भूमिका निभाई, निचले कार्यालयों व सम्बंधित शिक्षको से सम्पर्क बनाकर इस कार्य को गति दी,इसके लिए वे भी बधाई के पात्र है।

प्रदेश मीडिया प्रभारी जितेंद्र शर्मा ने प्रधान पाठकों को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि सभी प्रधान पाठक अपने अपने विद्यालय के उत्तरोत्तर विकास हेतु भरसक प्रयास कर गुणवत्ता और अनुशासन स्थापित करने में अपनी महती भूमिका निभाएंगे।

जेडी कार्यलय की सकारात्मक भूमिका

चंद्रशेखर तिवारी ने कहा कि संयुक्त संचालक आरएल ठाकुर का पदोन्नति एवं काउंसलिंग में संघ को भरपूर सहयोग मिला हैं। 19 जनवरी को पदोन्नति आदेश जारी होने के बाद 31जनवरी की स्थिति में काउंसलिंग के लिए रिक्त पदों की सूची जारी की गई,जिससे 568 प्रधान पाठकों के लिए 627 रिक्त पदों को प्रदर्शित किया गया। संगठन के मांग पर पहली बार ऐसा भी देखने को मिला हैं कि दूसरे दिवस के काउंसलिंग के लिए भी प्रथम दिवस के काउंसलिंग पश्चात् शेष बचे रिक्त पदों की सूची जारी की गई हैं।

149 शिक्षकों की 16 फरवरी को होगी काउंसलिंग

चर्चा से 206 प्रधान पाठकों का पदस्थापन आदेश भी आज कल में जारी करने का भरोसा दिलाया। काउंसलिंग में अनुपस्थित कुल 149 शिक्षकों की 16 फरवरी 2026 को संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग दुर्ग के मंथन हाल में काउंसलिंग रखी गई है।

इनकी रही सक्रिय भूमिका

संघ के पदाधिकारी चन्द्रशेखर तिवारी , सत्येंद्र सिंह , विष्णु शर्मा , जितेंद्र शर्मा, शिवेंद्र चन्द्रवँशी , जितेंद्र पटेल, गजराज सिंह राजपूत, विजय बेलचंदन,पवन साहू, अशोक देशमुख,तिलक सेन, विरेन्द्र पारकर, योगेन्द्र वर्मा, कृष्ण राज पांडेय,अमित सिन्हा , विक्रम राजपूत, प्रताप सिंह धनकर, युवराज साहू, वेद राम जांगड़े, उमेश चंद्राकर, प्रेम साहू,तीजू राम मंडावी, योगेश साहू रविकांत देवांगन, भूपद साहू, समेत सभी पदाधिकारियों ने अपनी महती भूमिका निभाई है।

Radhakishan Sharma

राधाकिशन शर्मा: शिक्षा: बीएससी, एमए राजनीति शास्त्र व हिन्दी साहित्य में मास्टर डिग्री, वर्ष 1998 से देशबंधु से पत्रकारिता की शुरुआत। हरिभूमि व दैनिक भास्कर में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया। 2007 से जुलाई 2024 तक नईदुनिया में डिप्टी न्यूज एडिटर व सिटी चीफ के पद पर कार्य का लंबा अनुभव। 1 अगस्त 2024 से एनपीजी न्यूज में कार्यरत।

Read MoreRead Less

Next Story