Begin typing your search above and press return to search.

UP PCS 2024 रिजल्ट जारी: टॉप-10 में लड़कियों का दबदबा, 21 बनी डिप्टी कलेक्टर, देखिए टॉपरों की पूरी लिस्ट

UPPSC PCS 2024 Final Result: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने रविवार देर रात संयुक्त राज्य/उच्च अधीनस्थ सेवा परीक्षा 2024 (UPPCS) का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है।

UPPSC PCS 2024 Final Result
X

फोटो सोर्स- इंटरनेट, एडिट, npg.news

By Chitrsen Sahu

प्रयागराज 30 मार्च 2026, उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने रविवार देर रात राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा 2024 (PCS) का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। इस बार टॉप 10 में 6 लड़कियों ने बाजी मारी है। नेहा पांचाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया है। अनन्या त्रिवेदी ने दूसरा और अभय प्रताप सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया है। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

कितना प्रतिशत रहा लड़कियों की सफलता दर ?

बता दें कि जिन 932 उम्मीदवारों का सलेक्शन हुआ है उनमें 319 लड़कियां शामिल है। पिछले साल के मुकाबले इस साल लड़कियों की सफलता दर ज्यादा है। इस बार लड़कियों की सफलता दर 34.22 प्रतिशत रही। इसके अलावा टॉप 10 में 6 लड़कियों ने बाजी मारी है, जिनमें से चार उत्तर प्रदेश की है। चयनित अभ्यर्थियों में 37 डिप्टी कलेक्टर (SDM), 196 असिस्टेंट कमिश्नर (कमर्शियल टैक्स) और 17 पुलिस उपायुक्त (DSP) बने हैं।

कब से कब तक और कितने पदों के लिए हुई परीक्षा ?

जानकारी के मुताबिक, आयोग ने 947 पदों के लिए परीक्षा आयोजित की थी। प्रारंभिक परीक्षा 22 दिसंबर 2024 को आयोजित हुई थी, जिसमें करीब 5.76 लाख आवेदनों में से 2.41 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए। इसके बाद 15,066 अम्मीदवार मुख्य परीक्षा के लिए चुने गए। मुख्य परीक्षा जून-जुलाई 2025 में आयोजित हुई, जिसके बाद 2,719 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित हुए। अंतिम चरण के साक्षात्कार फरवरी से मार्च 2026 के बीच आयोजित किए गए, जिसके बाद 29 मार्च की रात परिणाम घोषित किया गया।

टॉप 10 में किसने बनाई जगह ?

  1. दिल्ली की नेहा पांचाल ने किया टॉप
  2. रायबरेली की अनन्या त्रिवेदी का दूसरा स्थान
  3. अभय प्रताप सिंह का तीसरा स्थान
  4. अनामिका मिश्रा का चौंथा स्थान
  5. नेहा सिंह का पांचवां स्थान
  6. दीप्ति वर्मा का छठा स्थान
  7. पूजा तिवारी का सातवां स्थान
  8. अनुराग पांडे का आठवां स्थान
  9. शुभम सिंह नौवां स्थान
  10. आयुष पांडे 10वां स्थान

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story