Begin typing your search above and press return to search.

Employees-Teachers News: सौगातों पर नजरें: CM के 15 अगस्त के भाषण पर छत्तीसगढ़ के चार लाख कर्मचारियों, शिक्षकों की टिकी निगाहें...

Employees-Teachers News: शुक्रवार 15 अगस्त को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय राजधानी रायपुर में ध्वजारोहण करेंगे और परेड की सलामी लेने के साथ ही प्रदेशवासियों को संबोधित करेंगे। आमतौर पर यह परंपरा रही है कि सीएम इस महत्वपूर्ण अवसर पर प्रदेशवासियों, युवाओं व कर्मचारियों के हित में घोषणाएं करते हैं। प्रदेश के साढ़े पांच लाख कर्मचारियों की उम्मीदें भी सीएम पर टिकी हुई है।

Employees-Teachers News: सौगातों पर नजरें: CM के 15 अगस्त के भाषण पर छत्तीसगढ़ के चार लाख कर्मचारियों, शिक्षकों की टिकी निगाहें...
X
By Gopal Rao

Employees-Teachers News: रायपुर। छत्तीसगढ़ के साढ़े पांच लाख से अधिक कर्मचारियों की सबसे महत्वपूर्ण मांग है DA यानी महंगाई भत्ता। डीए की मांग से सीधेतौर पर प्रदेश के साढ़े पांच लाख कर्मचारी और उनका परिवार का जुड़ाव है। शुक्रवार को सीएम द्वारा की जाने वाली घोषणाओं की ओर कर्मचारियों के साथ कर्मचारी परिवार की नजरें भी लगी रहेंगी। उम्मीद की जा रही है कि सीएम डीए को लेकर महत्वपूर्ण घोषणा कर सकते हैं।

परंपरा,उम्मीदें और घोषणाओं को लेकर छिड़ी चर्चा के बीच यह बताना भी लाजिमी है कि ग्राम सुराज अभियान के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेश में 31 हजार शिक्षकों की भर्ती का वायदा किया था। सीएम अपनी घोषणा पर अमल करते दिखाई दे रहे हैं। प्रथम चरण में पांच हजार शिक्षकों की भर्ती करने का निर्णय राज्य सरकार ने लिया है। इसके लिए विज्ञापन भी जारी कर दिया है। शिक्षक भर्ती के लिए जारी विज्ञापन और राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई प्रक्रिया के बाद भी छत्तीसगढ़ के युवाओं को उम्मीद जगी है कि सीएम शिक्षक भर्ती को लेकर महत्वपूर्ण घोषणा कर सकते हैं। पांच हजार से और भी ज्यादा इसे बढ़ा सकते हैं। बहरहाल उम्मीदें अब भी टिकी हुई है।

शिक्षक संगठन से जुड़े नेताओं की उम्मीदें प्रिंसिपल के साथ ही शिक्षकों के पदोन्नति की ओर लगी हुई है। शिक्षकों की पदोन्नति पर बात करें तो प्रदेश में अब भी 15 हजार से अधिक शिक्षक पदोन्नति की राह पर खड़े हैं। तीन हजार प्रिंसिपल का पद आठ साल से रिक्त है। इसके कारण अलग-अलग हो सकते हैं। हाई काेर्ट में लंबित याचिका के चलते ई संवर्ग के 1476 प्रिंसिपल पदोन्नति का मामला अब भी अटका हुआ है। अदालती उलझनों के बाद भी शिक्षक संगठन के पदाधिकारियों व शिक्षकों को उम्मीद है कि पदोन्नति को लेकर मुख्यमंत्री सौगात दे सकते हैं।

Gopal Rao

गोपाल राव: रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 8 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story