Begin typing your search above and press return to search.

Dismissed Teacher News: बर्खास्त शिक्षिका को बिच्छू ने मारा डंक, धरना स्थल पर मचा हड़कंप, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती....

Dismissed Teacher News: धरनास्थल में मौजूद बर्खास्त सहायक शिक्षिका को सोते समय बिच्छू ने डंक मार दिया। गंभीर हालत में शिक्षिका को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर महिला की स्थिति नाजुक बनी हुई है।

Dismissed Teacher News: बर्खास्त शिक्षिका को बिच्छू ने मारा डंक, धरना स्थल पर मचा हड़कंप, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती....
X
By Sandeep Kumar

Dismissed Teacher News: रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के तूता धरना स्थल में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बर्खास्त प्रशिक्षित सहायक शिक्षिका को बिच्छू ने डंक मार दिया। साथी शिक्षकों ने घायल शिक्षिका को अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि अस्पताल में शिक्षिका की हालत नाजुक बनी हुई है।

दरअसल, प्रदेश भर से पहुंचे बर्खास्त प्रशिक्षित सहायक शिक्षक बहाली की मांग को लेकर पिछले चार महीने से नवा रायपुर के तूता धरना स्थल पर प्रदर्शन कर रहे हैं। 12 अप्रैल शनिवार की रात बैस भवन में महिला शिक्षिका प्रिया मंडावी सो रही थी। इस दौरान रात डेढ़ बजे बिच्छू ने डंक मार दिया। महिला शिक्षिका की चीख-पुकार सुनकर अन्य महिला शिक्षिकाएं भी जाग गई।

डायल 112 को फोन कर एम्बुलेंस को जानकारी दी गई। घटना के आधे घंटे बाद भी जब एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंचा तो साथी सहायक शिक्षकों ने बाइक पर घायल शिक्षिका को अभनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। महिला की स्थिती को देखते हुये रात में ही उन्हें मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बताया जा रहा है कि शिक्षिका प्रिया मंडावी की हालत गंभीर है और उनका उपचार जारी है।

धरना स्थल में मौजूद शिक्षिकाओं ने बताया कि धरना स्थल में सांप, बिच्छू निकलते रहते है। आये दिन जान का खतरा बना होता है। इसके बाद भी वे लोग बहाली की मांग को लेकर पिछले चार महीने से तूता प्रदर्शन स्थल पर डटे हुये है। महिलाओं ने शिकायत की है कि धरनास्थल पर न ही पेयजल की व्यवस्था है और न ही शौचालय की व्यवस्था है।

Sandeep Kumar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story