Begin typing your search above and press return to search.

व्याख्याता एल बी संवर्ग को प्राचार्य पद में पदोन्नति करने की मांग... शिक्षामंत्री से छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ने की मुलाकात

व्याख्याता एल बी संवर्ग को प्राचार्य पद में पदोन्नति करने की मांग... शिक्षामंत्री से छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ने की मुलाकात
X
By Sandeep Kumar Kadukar

रायपुर। छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा व प्रदेश उपाध्यक्ष बसंत चतुर्वेदी ने शिक्षा मंत्री प्रेम साय सिंह टेकाम से मुलाकत कर चर्चा किया व प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा विभाग, छ ग शासन को ज्ञापन देकर व अवर सचिव पुलक भट्टाचार्य से मुलाकत करके 5 कलेंडर वर्ष पूर्ण कर चुके व्याख्याता एल बी संवर्ग को प्राचार्य पद में पदोन्नति करने की मांग की है।

प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा ने बताया कि सामान्य प्रशासन व स्कूल शिक्षा विभाग के नियमानुसार 1 जनवरी की स्थिति में पद गणना का लेख है, जुलाई 2018 में संविलियन कर शासकीय किया गया है ऐसे में जनवरी 2019, जनवरी 2020, जनवरी 2021, जनवरी 2022 व जनवरी 2023 को मिलाकर कुल 5 कलेंडर वर्ष एल बी संवर्ग के व्याख्याता पूर्ण कर चुके है।

5 कलेंडर वर्ष (अनुभव ) पूर्ण कर चुके एल बी संवर्ग के व्याख्याता को प्राचार्य पद में पदोन्नति हेतु पूर्ण पात्रता है।

2018 में संविलियन होने के बाद व्याख्याता (एल बी ) को छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा सेवा (शैक्षिक एवं प्रशासनिक संवर्ग) भर्ती तथा पदोन्नति नियम 5 मार्च 2019 राजपत्र के अनुसार में 5 वर्ष के अनुभव पर पदोन्नति का प्रावधान है, जिसे व्याख्याता एल बी संवर्ग 5 कलेंडर वर्ष के रूप में पूर्ण भी करते है, अतः एल बी संवर्ग व्याख्याता, नियमित व्याख्याता व प्रधान पाठक संवर्ग से पदोन्नति की कार्यवाही किया जावे।

5 मार्च 2019 के राजपत्र में व्याख्याता ई /टी संवर्ग , व्याख्याता ई एल बी संवर्ग /टी एल बी संवर्ग, प्रधान पाठक पूर्व माध्यमिक शाला के लिए प्राचार्य पदोन्नति हेतु निर्धारित रेशियों में एक साथ पदोन्नति करने से न्यायालयीन बाधा नही आएगी।

5 कलेंडर वर्ष पूर्ण कर चुके व्याख्याता (एल बी संवर्ग ) को प्राचार्य पद में पदोन्नति हेतु कार्यवाही प्रारंभ किया जावे।

Sandeep Kumar Kadukar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story