Begin typing your search above and press return to search.

कलेक्टर दयाराम पहुचें स्वामी आत्मानन्द स्कूल बच्चों के साथ किया दोपहर का भोजन...आश्रम,आंगनबाड़ी,स्कूल या स्वास्थ्य केंद्र, सदैव गरम एवं पौष्टिक भोजन परोसने के संस्था प्रमुखो को दिए निर्देश

कलेक्टर दयाराम पहुचें स्वामी आत्मानन्द स्कूल बच्चों के साथ किया दोपहर का भोजन...आश्रम,आंगनबाड़ी,स्कूल या स्वास्थ्य केंद्र, सदैव गरम एवं पौष्टिक भोजन परोसने के संस्था प्रमुखो को दिए निर्देश
X
By NPG News

बलरामपुर। कलेक्टर विजय दयाराम के विभिन्न विभागों में संचालित योजनो की प्रगति जानने हेतु आज तहसील शंकरगढ़ के दौरे में रहे। इस दौरान कलेक्टर के द्वारा ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्र के शासकीय भवन, एवं किये जा रहे कार्य का निरीक्षण किया। कलेक्टर विजय दयाराम ने निरीक्षण के क्रम को तोड़ते हुए अचानक स्वामी आत्मानन्द अंग्रेजी मध्यम स्कूल पहुँच बच्चों के बीच अपना दोपहर का भोजन किया। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत रीता यादव ने भी भोजन किया।

कलेक्टर ने विभाग प्रमुख एवं संस्था प्रमुख को यह सपष्ट निर्देश दिए कि बच्चों के प्रति आप पूरी तरह से सजग रहें, जिस तरह हम अपने बच्चों की सुविधाओं पर ध्यान देते हैं बिलकुल उसी तरह आपके पास पढ़ रहे छात्र-छात्राओं पर भी पूरी जिम्मेदारी से अपना दायित्व निभावें। कलेक्टर विजय दयाराम के. ने बच्चों के साथ भोजन कर उनके साथ खेल का भी लुत्फ़ उठाया। अपने बीच जिले के कलेक्टर को पाकर बच्चे पुरे उत्साह में कलेक्टर विजय दयाराम के. के साथ रमे नजर आये।

Next Story