Begin typing your search above and press return to search.

सिविल सर्विसेस के साथ वन सेवा भर्ती के लिए यूपीएससी नोटिफिकेशन जारी,1255 पदों के लिए 28 मई को प्रारंभिक परीक्षा, 21 फरवरी आवेदन की अंतिम तिथि

सिविल सर्विसेस के साथ वन सेवा भर्ती के लिए यूपीएससी नोटिफिकेशन जारी,1255 पदों के लिए 28 मई को प्रारंभिक परीक्षा, 21 फरवरी आवेदन की अंतिम तिथि
X
By NPG News

एनपीजी डेस्क। यूपीएससी ने सिविल सर्विसेज प्रारंभिक परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके साथ ही भारतीय वन सेवा के लिए भी रिक्तियां जारी की गई है आयोग ने 1255 विभिन्न पदों के लिए रिक्तियां जारी की है। जिसमे सिविल सेवा के 1105 पदों के लिए व भारतीय वन सेवा के 150 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किये गए हैं।

ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार यूपीएससी की साइट पर जाकर 21 फरवरी तक आवेदन कर सकते हैं। अर्थात अंतिम तिथि 21 फरवरी है। सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा की अंतिम तिथि 28 मई 2023 है। ज्ञातव्य हैं कि सिविल सेवा व वन सेवा के लिए प्रारंभिक परीक्षा एक साथ ही आयोजित की जाती है। सिविल सेवा में पार्टिसिपेट करने वाले उम्मीदवारों को जहां किसी भी संकाय में स्तानक उतीर्ण या मुख्य परीक्षा से पहले तक स्नातक डिग्री अनिवार्य रूप से प्राप्त हो जानी चाहिए। तो वही वन सेवा में पार्टिसिपेट करने वाले उम्मीदवारों को साइंस संकाय या फिर इंजीनियरिंग में स्नातक उतीर्ण या मुख्य परीक्षा से पहले स्नातक डिग्री प्राप्त हो जानी चाहिए। दोनो के लिए एक साथ एक ही प्रारंभिक परीक्षा होगी। फिर दोनों की मुख्य परीक्षा अलग अलग होगी। इक्छुक व पात्र अभ्यर्थी दोनों सेवाओं के लिए एप्लाई कर सकते हैं।

सिविल सेवा की प्रारंभिक परीक्षा 28 मई 2023 को है। सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 15 सितंबर को है। ज्ञातव्य है कि सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा में दो पेपर होते हैं। जिसमे एक पेपर सामान्य अध्ययन व दूसरा सीसेट का होता है। सी सेट परीक्षा सिर्फ क्वालिफाइंग प्रकृति की होती है। हा पर इसमें क्वालीफाई होने पर ही दूसरे पेपर का मूल्यांकन किया जाता है। वही मुख्य परीक्षा में 9 पेपर होते हैं।

Next Story