Begin typing your search above and press return to search.

छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन GPM द्वारा नव पदोन्नत प्रधान पाठकों का सम्मान समारोह का किया आयोजन

छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन GPM द्वारा नव पदोन्नत प्रधान पाठकों का सम्मान समारोह का किया आयोजन
X
By NPG News

गौरेला पेण्ड्रा मरवाही। शून्य से शिखर तक और संविलियन से पेंशन तक के संघर्ष की चर्चा करते छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा ने डाइट सभागार पेंड्रा में जिला गौरेला पेण्ड्रा मरवाही के नव पदोन्नत प्रधान पाठकों के सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि 3 साल में पदोन्नति देने के लिए शासन को सहमत करने में सफल हुए। प्रधान पाठकों का सम्मान करते हुए हमे गर्व हो रहा है कि हमारे संगठन की मांग पर ही शासन ने वन टाइम रिलेक्सेशन के तहत पदोन्नति का निर्णय लिया। पदोन्नति से पद बढ़ा, कद बढ़ा और सम्मान बढ़ा। उन्होंने कहा कि सरकार से लक्ष्य हासिल करने के लिए तर्क, तथ्य और संघर्ष जरूरी है। 2018 से पहले की सेवा की गणना कराना हमारा लक्ष्य है।

इस संबंध में जब हम सरकार के समक्ष तर्क पेश करते हैं कि जिस स्कूल में सेवा दिए वो स्कूल किसका था, कौन भर्ती किया था, कौन वेतन देता था तो इस तर्क से शासन के अधिकारी निरुत्तर हो जाते हैं।

प्रांतीय सचिव मनोज सनाढ्य ने कहा कि पदोन्नति के लिए पद रिक्त नहीं होने पर पदोन्नत कर्मचारी के समान वेतन के लिए ही क्रमोन्नति दिया जाता है, जिसे सभी साथियों को दिलाने के लिए संगठन प्रयत्नशील है। पुरानी पेंशन योजना को पूर्ण पेंशन के रुप में लेने की लड़ाई लड़ना है।

छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष व बिलासपुर संभाग प्रभारी बसंत चतुर्वेदी ने कहा कि 20 वर्ष की सेवा पूर्ण करने पर पूरा पेंशन देने की मांग शासन से की जा रही है क्योंकि ऐसी पेंशन व्यवस्था केन्द्रीय कर्मचारियों के साथ ही उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड सरकार में भी लागू है जो कि छत्तीसगढ़ में भी लागू होना चाहिए। शिक्षा कर्मियों की भर्ती शासकीय शिक्षकों के रिक्त पद (पेंशन भोगी पद) के विरुद्ध की गई है, अतः हमारी प्रथम नियुक्ति से सेवा पेंशन योग्य सेवा है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डाइट प्राचार्य जेपी पुष्प ने समस्त नव पदस्थ प्रधान पाठकों को बधाई दिया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम को जिलाध्यक्ष मुकेश कोरी, डीईओ के प्रतिनिधि व एपीसी लखन लाल जाटवर,प्रदेश पदाधिकारी गंगेश्वर सिंह उइके, जिला उपाध्यक्ष सत्य नारायण जायसवाल, ने भी संबोधित किया।

संचालन प्रांतीय पदाधिकारी दुर्गा गुप्ता एवं आभार प्रदर्शन ब्लॉक अध्यक्ष राकेश चौधरी ने किया।

कार्यक्रम में संजय नामदेव, तरुण नामदेव, मीना शर्मा, भीष्म त्रिपाठी, लक्ष्मी शंकर गुप्ता, सूरज बिसेन, ज्योति दुबे, गुलाब दुबे, ईश्वर साहू, संतोष मांझी, किरण रघुवंशी, भारत सोनी, योगेंद्र राजपूत, रीना जायसवाल, मीना रौतेल, उज्ज्वल श्रीवास्तव, राजकुमार साहू, अशफाक मंसूरी, तेरसू राम चौधरी, राजेश सोनी, केपी राव, बनमाली वासुदेव, सुलोचना चौधरी, नेतराम प्रजापति, रेणुका केसरवानी, विशाल यादव, जवाहर नागवंशी, राजेंद्र मिश्रा, गीता दुबे, रिजवाना नुसरत, शैलेश राय, लखन सिंह करसाल, संतलाल करसाल, सुनीता साहू, संतोष सोनी, सुषमा पांडे, सत्यम श्रीवास्तव, तेजेश्वर पोट्टाम, राकेश मोर्चे, नंदिनी सिंह, सरस्वती मलागर, सुलोचना चौधरी, घनश्याम क्षत्री, विनोद तिवारी, सुखलाल लहरे, हरनाम सिंह पाव, अगनिया पांडव, यशोधरा मार्को, गायत्री ओट्टी, इरशाद अली, राकेश नामदेव, संग्राम सिंह राठौर, तरन्नुम जहां, अखिलेश्वर सोनवानी, परमानंद टंडन, श्रीनिवास पांडे, दिनेश पैकरा, कृष्ण कुमार मार्को, मोतीलाल राठौर, चंदूलाल सिंगरौल, लखन लाल साहू, रेवाराम घृतेश, नरेश पात्रे, डोमन काछी, नरेंद्र पैकरा, परसराम चौधरी इत्यादि सहित बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित थे।

Next Story