Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के इस जिले में होगी शिक्षकों की भर्ती, मंगाए गए आवेदन

X
By - NPG News |
Published Time : 15 April 2023 7:40 PM IST
Updated Time : 2023-04-15 14:57:56
एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में भर्ती
Chhattisgarh News गरियाबंद। गरियाबंद जिले के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयोंमें शैक्षणिक सत्र 2023-24 हेतु अस्थाई रूप से मानदेय पर अध्यापन कार्य के लिए अतिथि शिक्षकों की व्यवस्था हेतु पात्र लोगों से आवेदन मंगाये गए है।
इस संबंध में आदिवासी विकास विभाग के अधिकारी ने बताया कि अतिथि शिक्षक के लिए फ्रेश अभ्यर्थी या सेवानिवृत्त शिक्षक ऑफलाईन के माध्यम से 27 अप्रैल तक आवेदन कर सकते है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए विभाग के वेबसाईट डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट एकलव्य डॉट सीजी डॉट एनआईसी डॉट इन या जिले के वेबसाईट डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट गरियाबंद डॉट जीओव्ही डॉट इन पर अवलोकन कर सकते हैं।
Next Story
-
Home
-
Menu

