Begin typing your search above and press return to search.

GPM News: छत्तीसगढ़ में कॉलेज छात्रा का भरे बाजार में मर्डर, चाकू से गोदकर युवक ने ली जान, लाइव वीडियो वायरल...

GPM News: छत्तीसगढ़ के जीपीएम जिले में स्टेट बैंक के सामने कालेज छात्रा की चाकुओं से गोद कर हत्या कर दी गई। एकतरफा प्रेम प्रसंग में हत्या का मामला प्रथम दृष्ट्या प्रतीत हो रहा है।

GPM News: छत्तीसगढ़ में कॉलेज छात्रा का भरे बाजार में मर्डर, चाकू से गोदकर युवक ने ली जान, लाइव वीडियो वायरल...
X
By Gopal Rao

GPM News: जीपीएम। गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में छात्र का दिनदहाड़े मर्डर हो गया। गौरेला स्टेट बैंक के सामने दिनदहाड़े कॉलेज छात्रा को एक युवक ने चाकुओं से गोद दिया। मौके पर ही छात्रा ने दम तोड़ दिया। वही हमलावर युवक फरार हो गया है। मामला गौरेला थाना क्षेत्र का है। आश्चर्य की बात यह है कि नकाबपोश युवक भरे बाजार में युवती को चाकू मारता रहा। पहले उसने चाकू मारकर गिरा दिया। जमीन पर गिरने के बाद उसने युवती का चाकू से गला रेत दिया। इस घटना का वीडियो इतना विचलित करने वाला कि हम उसे खबर में लगा नहीं सकते। वीडियो में दिखाई पड़ रहा है...युवक जब घटना को अंजाम दे रहा, तब बाजार में आसपास बड़ी संख्या में लोग दिखाई पड़ रहे हैं। मगर किसी ने युवती को बचाने का प्रयास नहीं किया। अलबत्ता, लोग वहां से खिसकने लगे।

मिली जानकारी के अनुसार पूरा मामला गौरेला थाना क्षेत्र के स्टेट बैंक पेंड्रा का है। कॉलेज की छात्रा वहां किसी काम से गई थी। तभी सिरफिरे युवक ने चाकुओं से गोद कर उसकी हत्या कर दी। भरे बाजार दिनदहाड़े हुई इस वारदात का वीडियो भी वायरल हुआ है।

वायरल वीडियो में दिख रहा है कि युवती अपने भाई के साथ आई थी। तभी आरोपी युवक चाकू लेकर वहां पहुंचा। चाकू के डर से भाई जान बचाकर भाग गया। जिसके बाद युवती को चाकुओं से गोद आरोपी युवक ने हत्या कर दी। भरे बाजार हुई इस घटना में कोई बीच बचाव करने नही आया।

जानकारी के अनुसार गौरेला बाजार में 21 वर्षीय कॉलेज छात्रा रंजना यादव अपने भाई के साथ खरीदी करने आई थी। इस दौरान गौरेला स्टेट बैंक के सामने 26 वर्षीय दुर्गेश प्रजापति पहुंचा। दुर्गेश मरवाही थाना क्षेत्र के ग्राम लोहारी का रहने वाला है। वह मरवाही के मां नागेश्वरी पेट्रोल पंप में काम करता है। छात्रा से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। आरोपी युवक ने छात्रा से उसका मोबाइल मांगा। थोड़ी देर मोबाइल देखने के बाद अपने पास ले चाकू को निकाल कर लगातार आठ वार छात्रा पर किया छात्रा पर किए। छात्रा के साथ आए उसके भाई पर भी चाकू से हमला करने की कोशिश की। जिससे डर कर छात्रा का भाई वहां से जान बचाकर भाग गया। चाकू के वार से घायल छात्रा जमीन पर गिर पड़ी। तब आरोपी दुर्गेश प्रजापति ने उसका गला रेत दिया और वहां से फरार हो गया।

दिनदहाड़े भरे बाजार हुई इस वारदात का केवल लोग मोबाइल से वीडियो बनाते रहे। किसी ने भी बीच बचाव करने की कोशिश नहीं की। यदि भीड़ में से कुछ लोग बहादुरी दिखाते और आरोपी से भीड़ जाते तो छात्रा की जान बच सकती थी। या यह भी हो सकता है कि यह घटना चल सकती थी। साथ ही आरोपी भी गिरफ्तार हो जाता। पर भीड़ में शामिल नपुंसक व कायर लोगों में से किसी ने भी बहादुरी दिखाने की कोशिश नहीं की।

हत्याकांड का पता लगता ही जिले की एसपी भावना गुप्ता पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम को भी एसपी ने बुलवाया। इसके साथ ही आरोपी की शिनाख्त कर उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने जगह– जगह नाकेबंदी की। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस जगह-जगह दबिश दे रही है। आरोपी की शिनाख्त 26 वर्षीय दुर्गेश प्रजापति के रूप में हुई। आरोपी मरवाही थाना क्षेत्र के ग्राम लोहारी का रहने वाला है। वह मरवाही के मर नागेश्वरी पेट्रोल पंप में काम करता है। तथा पूर्व से ही वह शादीशुदा है।

शादी शुदा है आरोपी, तीसरी लड़की से बनाया संबंध:–

बताया जा रहा है कि पेट्रोल पंप में काम करने वाला आरोपी दुर्गेश प्रजापति पूर्व से ही शादीशुदा है। उसकी पहली पत्नी बच्चे को जन्म देने के बाद ही भाग गई थी। इसके बाद उसने दूसरी शादी की थी। उसकी दूसरी पत्नी घर पर ही है। घर पर पत्नी के होने के बाद भी आशिक मिजाज दुर्गेश ने तीसरी लड़की से प्रेम प्रसंग शुरू कर दिया था। प्रेम प्रसंग के दौरान ही आशंका है कि आरोपी ने अपने आप को अविवाहित बताकर रंजन यादव को अपने झांसे में लिया होगा। पर सच्चाई का पता चलने पर लड़की ने उससे किनारा करना शुर कर दिया होगा। जिसके चलते आरोपी युवक दुर्गेश तनाव में रहने लगा था। जिस पेट्रोल पंप में दुर्गेश काम करता है वहां काम करने वाले अन्य कर्मियों के अनुसार दुर्गेश पिछले एक से डेढ़ माह से तनाव में रहता था और वह ज्यादा शराब भी पीने लगा था। आज सुबह तक उसने पेट्रोल पंप में काम किया है। फिर किसी काम के बहाने छुट्टी लेकर मरवाही से गौरेला बाजार पहुंच गया और स्टेट बैंक के सामने बेदर्दी से हत्याकांड को अंजाम दे दिया। हत्या से पहले उसने मृतिका रंजन यादव का मोबाइल भी देखा। इसलिए आशंका जताई जा रही है कि मृतिका का किसी अन्य युवक से बातचीत शुरू हो गया होगा। जिसके चलते आक्रोशित युवक ने हत्या को अंजाम दे दिया। आरोपी फिलहाल गिरफ्तार नहीं हुआ है। जिसे गिरफ्तार करने के लिए चारों तरफ घेरबंदी कर जगह-जगह पुलिस दबिश दे रही है।

बताया जा रहा है कि आरोपी लड़का शादी शुदा है। वह मरवाही पेट्रोल पंप में काम करता है। मिली जानकारी के अनुसार डेढ़ माह से लड़की के चक्कर में तनाव में था और शराब पी रहा। था। आरोपी दुर्गेश प्रजापति उम्र 26 वर्ष मां नागेश्वरी पेट्रोल पंप मरवाही में काम करता है। वह मरवाही थाना क्षेत्र के ग्राम लोहारी गांव का रहने वाला है।

(आरोपी) दुर्गेश प्रजापति उम्र 26 वर्ष



चंद घंटों में हुई गिरफ्तारी:–

आरोपी दुर्गेश प्रजापति हत्याकांड को अंजाम देकर फरार हो गया था। वारदात की जानकारी लगते ही एसपी भावना गुप्ता तत्काल मौके पर पहुंच गई थी। उन्होंने फॉरेंसिक टीम बुलवाने के साथ ही जिले में चारों तरफ नाकेबंदी के निर्देश दिए थे। आसपास के जिलों की पुलिस से भी पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने समन्वय बनाया था। जिसके परिणाम स्वरुप हत्या के चंद घंटों बाद ही आरोपी को राज्य छोड़ने से पहले गिरफ्तार कर लिया गया।

Gopal Rao

गोपाल राव रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 8 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story