Begin typing your search above and press return to search.

Mission Shakti Yojana: छात्राएं बनी एक दिन की SP-SSP और CO, टूटने से बचाया परिवार

छात्राएं बनी एक दिन की SP-SSP और CO, टूटने से बचाया परिवार
X
By Chitrsen Sahu

Mission Shakti Yojana: शाहजहांपुर: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में मिशन शक्ति फेज 5 के तहत पुलिस अधीक्षक (SP) राजेश द्विवेदी की बड़ी पहल देखने को मिली। जहां स्कूल में अच्छा प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को एक दिन का SP-SSP और CO बनाया गया। छात्राओं ने कुर्सी संभालकर लोगों की समस्याएं सुनकर अधिकारियों को उनके निस्ताकरण के निर्देश दिए।

इन्हे मिली जिम्मेदारी

होली एंजल स्कूल की छात्रा त्रिगुणा खाती को एक दिन का SP, होली एंजल स्कूल की छात्रा हनुषा को SP सिटी, डॉ सुदामा प्रसाद कन्या इंटर कॉलेज की छात्रा चैतन्या रस्तोगी को SP ग्रामीण और आर्य कन्या इंटर कॉलेज की छात्रा अदिति मिश्रा को CO सिटी बनाया गया।

परिवार को टूटने से बचाया

एक दिन की SP बनी होली एंजल स्कूल की छात्रा त्रिगुणा खाती ने कहा कि यह काम देखने में सरल है लेकिन वास्तव में कठिन है। SP त्रिगुणा खाती के सामने एक महिला अपनी शिकायत लेकर पेश हुई, जिसे SP ने पहले बैठाया फिर उससे उसकी समस्या पूछी। महिला ने बताया कि उसका पति उसे परेशान करता है, इसलिए वह अपने मायके में रह रही है। इसके बाद SP ने उसके पति को बुलाया, तो उसने कहा कि मेरी मां नहीं है मेरे पिता है। हम तो रोटी खा लेंगे पर उन्हें रोटी बनाकर कौन खिलाएगा। इसके बाद SP ने दोनों को साथ में रहने के लिए प्रेरित किया तो दोनों ने साथ रहने में सहमती जताई।

छात्राओं के नजरिए में आएगा बदलाव: SP

पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी (SP Rajesh Dwivedi) ने बताया कि स्कूलों में अच्छा प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को एक दिन का पुलिस कप्तान बनने का मौका दिया गया। इससे छात्राओं के नजरिए में बदलाव आएगा। इस दौरान उन्होंने बताया कि छात्रा ने बतौर SP एक दंपती के बीच चल रहे विवाद में समझौता कराया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक सीटी देवेंद्र कुमार, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण भंवरे दीक्षा अरूण, CO सिटी पंकज पंत और परिवार परामर्श केंद्र मधु यादव मौजूद रहे।


Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story