Begin typing your search above and press return to search.

छात्रा का न्यूड VIDEO वायरल:12वीं के 2 छात्रों ने लड़की को धमकी देकर मांगे अश्लील वीडियो, फिर कर दिया वायरल

छात्रा का न्यूड VIDEO वायरल:12वीं के 2 छात्रों ने लड़की को धमकी देकर  मांगे अश्लील वीडियो, फिर कर दिया वायरल
X
By NPG News

बिलासपुर। आठवीं की छात्रा का न्यूड वीडियो वायरल करने के नाम पर बारहवीं के दो छात्रों के खिलाफ बिलासपुर पुलिस ने अपराध दर्ज किया है। आरोपी दोनों छात्र और पीड़ित छात्रा एक ही स्कूल में पढ़ते है। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है।

सरकंडा थाना क्षेत्र में रहने वाली 13 साल की आठवीं छात्रा की छात्रा की दोस्ती इंस्टाग्राम पर अपने ही स्कूल के बारहवीं के दो छात्रों से हुई थी। इस दौरान छात्रा दोनों से चैटिंग करने लगी। इस दौरान एक दिन लड़कों ने धमका कर छात्रा से उसका न्यूड वीडियो बनाकर भेजने को कहा। छात्रा के मना करने पर इंस्टाग्राम में हुई चैट्स को स्कूल में वायरल कर बदनाम करने की धमकी दोनों छात्र देने लगे।

धमकी के डर से छात्रा ने खुद का अश्लील वीडियो रिकार्ड कर आरोपी दोनों छात्रों को भेज दिया। फिर दोनों ने इस वीडियो को सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। इस बात की जानकारी छात्रा के परिजनों को हुई तो सरकंडा थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई गई। फिलहाल पुलिस ने जुर्म दर्ज कर दोनों फरार स्कूली छात्रों की तलाश कर रही है।

Next Story