Begin typing your search above and press return to search.

CG News: शिक्षिकाओं ने छात्र से कराया 100 बार उठक-बैठक, चलना-फिरना हुआ मुश्किल, BEO ने नोटिस जारी कर मांगा जवाब

Chatra Ko Di Talibani Saja: छत्तीसगढ़ के मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी में एक स्कूल में सजा के नाम पर छात्र से 100 बार उठक-बैठक करवाए गए, जिसके कारण छात्र का चलना-फिरना मुश्किल हो गया है।

CG News
X

सोर्स- इंटरनेट, एडिट- npg.news

By Chitrsen Sahu

Chatra Ko Di Talibani Saja: मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी: छत्तीसगढ़ के मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी जिले के पीएम श्री स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में एक छात्र को शिक्षिकाओं की ओर से तालिबानी सजा दिए जाने का मामला सामने आया है। छात्र से 100 बार उठक-बैठक करवाया गया, जिसके कारण छात्र बिस्तर से नहीं उठ पा रहा है। वहीं छात्र के परिजनों की शिकायत पर BEO ने शिक्षिकाओं को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

जानिए पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, यह पूरा मामला अंबागढ़ चौकी के पीएम श्री स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय का है। यहां की दो शिक्षिकाओं ने सजा के नाम पर एक छात्र से 100 बार उठक-बैठक लगवाया, जिसके कारण छात्र को कमजोरी और शारीरिक परेशानी की शिकायत हो गई। उसका इलाज अस्पताल में जारी है। इधर छात्र के परिजनों की शिकायत पर BEO ने शिक्षिकाओं को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

100 बार कराया उठक-बैठक

सलामुद्दीन अंसारी ने जिला शिक्षा अधिकारी और कलेक्टर से निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए बताया कि उसका बेटा मोहम्मद अशरफ अंसारी पीएम श्री स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय अंबागढ़ चौकी में कक्षा 10वीं का छात्र है। दिसंबर 2025 में स्कूल की ही दो शिक्षिकाओं रूची भांगे और वर्षा प्रधान ने किसी कारण उनके बेटे को 100 बार उठक-बैठक करने की सजा दी थी।

रायपुर में छात्र का इलाज जारी

100 बार उठक-बैठक करने के कुछ दिन बाद उसके बेटे की तबीयत बिगड़ गई। उसे उठने-बैठने में दिक्कतें आने लगी, जिसके बाद उसे स्वास्थ्य केंद्र अंबागढ़ चौकी ले जाया गया। इसके बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए 3 फरवरी 2026 को रायपुर रेफर कर दिया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

परिजनों को सताई परीक्षा की चिंता

10वीं बोर्ड परीक्षा भी पास में है। ऐसे में इस घटना को लेकर छात्र के परिजनों में भारी आक्रोश है। उनका आरोप है कि शिक्षिकाओं ने अनुशासन के नाम पर छात्र के साथ अमानवीय व्यवहार किया है। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी और कलेक्टर से जांच कर दोषी शिक्षिकाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

BEO ने नोटिस जारी कर मांगा जवाब

छात्र के परिजनों की शिकायत के बाद विकासखंड शिक्षा अधिकारी एस के धीवर का कहना है कि दंड देने वाली शिक्षिकाओं रूची भांगे और वर्षा प्रधान को नोटिस जारी किया गया है और इस संबंध में जवाब भी मांगा गया है।







Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story