Begin typing your search above and press return to search.

CGPSC Scam: इससे बड़ा खेला और कहां- स्कूल से सीधे सीजीपीएससी दफ्तर पहुंच गया गणवीर और बन गया डिप्टी कंट्रोलर एग्जाम...

CGPSC Scam: स्कूल शिक्षा विभाग के एक कर्मचारी ने ऐसे जुगाड़ फिट किया कि सीधे सीजीपीएससी दफ्तर पहुंच गया। डेपुटेशन के इस खेल में ललित गणवीर ने गजब का खेला किया। इस खेल में सीजीपीएससी के तत्कालीन चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी ने पूरा-पूरा साथ दिया। या यूं कहें कि खेला के मास्टर माइंड सोनवानी ही थे। जरिया ललित गणवीर काे बनाया। प्रिंसिपल से सीधे डिप्टी कंट्रोलर एग्जाम सीजीपीएससी बन गए। उसके बाद ललित गणवीर ने जो कुछ किया सबके सामने है। बहरहाल सीबीआई के लिए यह जांच का विषय हो सकता है कि कोई कैसे इस तरह डेपुटेशन के जरिए महत्वपूर्ण पद पर काबिज हो सकता है।

CG PSC
X

CG PSC 

By Radhakishan Sharma

CGPSC Scam: रायपुर। स्कूल शिक्षा विभाग के दस्तावेजों में ललित गणवीर का नाम प्रिंसिपल के रूप में दर्ज है। स्कूल का कामकाज करते उन्होंने ऐसा जुगाड़ लगाया कि स्कूल की चहारदीवारी से सीधे सीजीपीएससी के दफ्तर पहुंच गए। सीजीपीएससी में डेपुटेशन का आदेश भी निकलवा लिया। डेपुटेशन में रहते हुए डिप्टी कंट्रोलर एग्जाम बन गए। यह सोचकर अचरज होता है कि एक शिक्षक इस तरह सोच सकता है और ऐसे जुगाड़ भी लगा सकता है क्या। विवेक ने लगाया और इसका फायदा भी भरपूर उठाया। तभी तो सीजीपीएससी 2021 फर्जीवाड़ा के प्रमुख किरदार के रूप में नाम सामने आया है। चर्चा तो इस बात की भी हो रही है कि डेपुटेशन के इस खेला में सीजीपीएसीसी के तत्कालीन चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी की भूमिका भी कम बड़ी नहीं है।

टामन सिंह सोनवानी और ललित गणवीर के बीच सामंजस्य ऐसा कि इशारों ही इशारों में गणवीर काम कर जाते थे और किसी को कानो-कान भनक तक नहीं लग पाती थी। तभी तो टामन ने उसे डिप्टी कंट्रोलर एग्जाम की महत्वपूर्ण और कांफिडिंशियल कुर्सी पर बैठाया था। बताते हैं कि टामन और ललित आपस में रिश्तेदार भी है। प्राचार्य के पद पर नौकरी करते प्रतिनियुक्ति के सहारे सीजीपीएससी दफ्तर पहुंचने के बाद ललित ने वही सब किया जो टामन चाहते थे और कराते थे। सीबीआई की जांच में यह बात भी सामने आई है कि डिप्टी कंट्रोलर एग्जाम के हैसियत से ललित गणवीर ने उद्योगपति श्रवण गोयल को प्रश्न पत्र पहुंचाया। इसी प्रश्न पत्र के सहारे श्रवण के बेटे और पुत्रवधु डिप्टी कलेक्टर जैसे प्रतिष्ठापूर्ण पद पहुंच पाए। पेपर लीक के बदले में श्रवण गोयल ने सीएसआर फंड से सीजीपीएससी के तत्कालीन चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी की पत्नी के नाम एनजीओ को दो किश्तों में लाखों की राशि दी।


डेपुटेशन में सीजीपीएएसी पहुंचे गणवीर एनजीओ के कोषाध्यक्ष भी

शिक्षा विभाग से डेपुटेशन पर सीजीपीएससी दफ्तर पहुंचने वाले ललित गणवीर के बारे में एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। गणवीर टामन सिंह सोनवानी की पत्नी के एनजीओ में कोषाध्यक्ष भी हैं। कोषाध्यक्ष के पद पर काबिज रहते सीएसआर फंड के बहाने आने वाली राशि के पाई-पाई का हिसाब रखते थे।

एक सवाल ऐसा

सरकारी कर्मचारी अपनी सेवाकाल के दौरान किसी एनजीओ का पदाधिकारी कैसे रह सकता है। बिना अनुमति किसके शह पर एनीजीओ संचालित कर रहे थे। वह भी टामन सिंह सोनवानी की पत्नी के एनजीओ में कोषाध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पद पर काबिज थे।

Radhakishan Sharma

राधाकिशन शर्मा: शिक्षा: बीएससी, एमए राजनीति शास्त्र व हिन्दी साहित्य में मास्टर डिग्री, वर्ष 1998 से देशबंधु से पत्रकारिता की शुरुआत। हरिभूमि व दैनिक भास्कर में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया। 2007 से जुलाई 2024 तक नईदुनिया में डिप्टी न्यूज एडिटर व सिटी चीफ के पद पर कार्य का लंबा अनुभव। 1 अगस्त 2024 से एनपीजी न्यूज में कार्यरत।

Read MoreRead Less

Next Story