Begin typing your search above and press return to search.

CG-वेतन विसंगति न्याय यात्रा: 11 फरवरी को मुख्यमंत्री निवास का घेराव, बूढ़ातालाब से पंडाल हटाने से हड़ताली शिक्षक नाराज...

CG-वेतन विसंगति न्याय यात्रा: 11 फरवरी को मुख्यमंत्री निवास का घेराव, बूढ़ातालाब से पंडाल हटाने से हड़ताली शिक्षक नाराज...
X
By NPG News

रायपुर। वेतन विसंगति की मांग को लेकर राजधानी के बूढ़ातालाब में आंदोलन कर रहे सहायक शिक्षकों के पंडाल को हटा दिया गया है। पंडाल हटाये जाने से नाराज शिक्षकों में बड़े आंदोलन का ऐलान किया है। प्रदेश भर से आये सहायक शिक्षक संघ 11 फरवरी को पांचों संभाग से सहायक शिक्षक शिक्षक संघ राजधानी में जुटेंगे। यहां पर उनके द्वारा वेतन विसंगति को लेकर वेतन विसंगति पैदल न्याय यात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद सभी सहायक शिक्षक संघ के प्रदर्शनकारियों के द्वारा सीएम हाउस का घेराव किया जाएगा।

सहायक शिक्षक की हड़ताल की वजह से स्कूल में पढ़ रहे बच्चों के शिक्षा पर प्रभाव पड़ रहा है। प्राइमरी स्कूल की पड़ताल की तो बड़ी क्लास के बच्चे छोटी क्लास के बच्चों को संभाल रहे हैं। सहायक शिक्षक एक भी नहीं है। केवल प्रिंसिपल ही सभी पांचों क्लासेस को नियंत्रित कर रहे हैं।

बता दें, मांगों को लेकर शिक्षक नेताओं ने कहा कि इसके पहले भी 4 साल से सहायक शिक्षक संघ ने मांगो को लेकर कई बार धरना प्रदर्शन कर की रैली निकाली। शिक्षा मंत्री ने भी केवल आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री ने भी केवल आश्वासन दिया। लेकिन आश्वासन के अलावा कभी कोई आदेश जारी नहीं किया। नाराज होकर सहायक शिक्षक संघ मुख्यमंत्री निवास का घेराव करेगा।



Next Story