CG Teachers Attachment: शिक्षकों का अटैचमेंट खत्म: सरकार का अल्टीमेटम, डीपीआई ने जेडी को लिखा कड़ा पत्र, मांगी रिपोर्ट...

CG Teachers' Attachment: रायपुर। प्रदेश के अलग-अलग विभागों में संलग्न शिक्षकों के लिए बड़ी खबर है। 5 जून से इन विभागों में सलग्न शिक्षकों का संलग्नीकरण समाप्त माना जाएगा। इसकों लेकर लोक शिक्षण संचालनालय ने सभी संभागीय संयुक्त संचालकों को कड़ा पत्र जारी किया है। साथ ही विभागों में सलग्न ऐसे शिक्षकों की जानकारी भी मांगी गई है। आदेश में स्पष्ट रूप से लिखा गया है कि संलग्नीकरण की रिपोर्ट अनिवार्य रूप से आज ही उपलब्ध कराई जाए। वहीं, इस आदेश के बाद अटैचमेंट शिक्षकों में हड़कंप मचा हुआ है।
जारी आदेश में लिखा है...
''विधान सभा शून्यकाल 54 की छायाप्रति संलग्न है, का अवलोकन करें। स्थानांतरण नीति वर्ष 2025 के कंडिका कमांक 3.17 के अनुसार सभी संलग्नीकरण 05 जून, 2025 से समाप्त माना जाना है। उपरोक्त शून्यकाल के संबंध में जानकारी निम्न प्रपत्र अनुसार आज ही अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराया जावें, ताकि जानकारी विधानसभा/विभाग को शीघ्रातिशीघ्र उपलब्ध कराया जा सकें।''

मूल रूप से रायपुर के रहने वाले संदीप कुमार कडुकार के पास टीवी और डिजिटल मीडिया का लंबा अनुभव है। उन्होंने छत्तीसगढ़ कॉलेज, रायपुर से बीकॉम और पंडित रविशंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से पॉलिटिकल साइंस में मास्टर्स किया है। विभिन्न रीजनल चैनल्स में 10 सालों तक काम करने के बाद, संदीप पिछले 7 सालों से NPG News में बतौर रिपोर्टर अपनी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।
Tags
-
Home
-
Menu
