CG Teacher News: टीमवर्क के साथ स्कूलों में कैसे किया जाता है काम, पदोन्नत प्राचार्यों को शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने दिए महत्वपूर्ण टिप्स,
CG Teacher News: स्कूल शिक्षा विभाग ने ई संवर्ग के 1478 व्याख्याताओं को प्राचार्य के पद पर पदोन्नति देने के साथ ही पोस्टिंग भी दे दी है। बिलासपुर जिले में 124 प्राचार्यों ने अपनी ज्वाइनिंग दे दी है और कामकाज भी कर रहे हैं। नवपदोन्नत प्राचार्यों की प्रशासनिक दक्षता, टीमवर्क के साथ काम करना और जरुरी फाइलों के निपटारे के संबंध में शिक्षा विभाग के अफसरों ने जरुरी टिप्स दी। नवपदोन्नत प्राचार्यों के प्रशासनिक उन्नमुखीकरण के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया था।

CG Teacher News: बिलासपुर। स्कूल शिक्षा विभाग ने ई संवर्ग के 1478 व्याख्याताओं को प्राचार्य के पद पर पदोन्नति देने के साथ ही पोस्टिंग भी दे दी है। बिलासपुर जिले में 124 प्राचार्यों ने अपनी ज्वाइनिंग दे दी है और कामकाज भी कर रहे हैं। नवपदोन्नत प्राचार्यों की प्रशासनिक दक्षता, टीमवर्क के साथ काम करना और जरुरी फाइलों के निपटारे के संबंध में शिक्षा विभाग के अफसरों ने जरुरी टिप्स दी। नवपदोन्नत प्राचार्यों के प्रशासनिक उन्नमुखीकरण के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया था।
प्राचार्यों का प्रशासनिक उन्मुखीकरण के लिए लालबहादुर शास्त्री स्कूल में आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 9:30 बजे से प्रारंभ हुआ। लोक शिक्षण संचालनालय में सयुंक्त संचालक आशुतोष चावरे ने आगामी माध्यमिक शिक्षा मंडल बोर्ड परीक्षाओं के ब्लूप्रिंट,परीक्षा आयोजन, प्रश्न पत्र एवं उत्कृष्ट रूप से परिणाम प्राप्त करने हेतु विभिन्न प्रकार की जानकारियां प्रदान क़ी। इसके साथ ही नवपदोन्नत प्राचायों को टीमवर्क के साथ शाला में कार्य कैसे किया जाए इस संबंध में दिशा निर्देश प्रदान किया।
रामायण आदित्य संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग बिलासपुर द्वारा व्यक्तित्व विकास एवं अवकाश नियम, एवं सेवा शर्तो पर प्राचार्यां का उन्मुखीकरण किया गया। इसके साथ ही उन्होंने प्राचार्य के विभिन्न प्रश्नों का समाधान भी किया। जिला शिक्षा अधिकारी विजय टांडे ने जिले में संचालित विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी। भोजन अवकाश के उपरांत सहायक संचालक विधि प्रकोष्ठ संदीप चोपड़े ने प्रचार्यों के साथ चर्चा की और जरुरी बातों पर फोकस किया। शाला में विभिन्न प्रकार की नस्तियों एवं अभिलेखों का संधारण करने की जानकारी भी दी। शाला संचालन में समाज, अंतर विभागीय संबंध, शिक्षक पालक संबंधित तथा व्यवहारिक कार्य प्रणाली पर विभिन्न प्रकार की जानकारिया दी गई। इसके अतिरिक्त विधिक सेवा तथा न्यायलय की जानकारियों को भी साझा किया।
पी दासरथी सहायक संचालक ने प्राचार्य डायरी एवं शासकीय योजनाओं की जानकारी दी। जिले में पदस्थ समस्त नवीन प्राचार्यों ने आशुतोष चावरे, रामायण आदित्य, विजय टांडे, संदीप गोविंद चोपडे एवं पी दासरथी का शाल एवं श्रीफल, गुलदस्ते के साथ सम्मान किया एवं उनके प्रति आभार व्यक्त किया। नव पदोन्नत प्राचायों ने इस आयोजन के लिये धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार व्यक्त किया तथा आश्वासन दिया कि सभी परिश्रम के साथ प्राचार्य के पदोन्नति के प्रयास को सार्थक बनाएंगे।
संजय शर्मा प्राचार्य हायर सेकेंडरी स्कूल पंधी ने प्राचार्यों के लिए आवश्यक प्यून, कम्प्यूटर ऑपरेटर, लाइब्रेरियन, पीटीआई, लिपिक व सभी शाला को डीडीओ बनाने सहित विभिन्न प्रकार की मांगे शिक्षा विभाग के अधिकारियों के समक्ष रखी एवं उसकी उपलब्धता की मांग की। इस आयोजन में समस्त विकासखंड शिक्षा अधिकारी मस्तूरी एवं तखतपुर तथा कोटा एवं बिल्हा उपस्थिति रही।
