Begin typing your search above and press return to search.

CG Teacher News : प्रधान पाठक की लाश बाथरूम में मिली, मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी...

CG Teacher News: छत्तीसगढ़ में प्रधान पाठक की लाश बाथरूम में मिली। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।

CG Teacher News : प्रधान पाठक की लाश बाथरूम में मिली, मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी...
X
By Sandeep Kumar

CG Teacher News : सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में प्रधान पाठक की लाश मिलने से सनसनी मच गई है। प्रधान पाठक का शव उनके घर के बाथरूम में मिला। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। घटना कोंटा थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक, घटना कोंटा वार्ड-7 की है। मृतक प्रधान पाठक का नाम चैन सिंह नेताम था और करीगुंडम स्कूल में पदस्थ थे। आज सुबह उनका शव उनके घर के बाथरूम में फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर कोंटा पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिजनों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि प्रधान पाठक रविवार की रात में खाना खाने के बाद सोने के लिए अपने कमरे में चले गये थे।

आज सुबह काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बाद भी नहीं खुला तो दरवाजा को तोड़ा गया। कमरे में वो नहीं थे। बाथरूम में जाकर देखने पर शव फंदे से लटक रहा था।

परिजनों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिजन भी हैरान हैं कि उन्होंने आत्महत्या क्यों की और इसके पीछे का कारण क्या था। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

परिजनों ने मीडिया को बताया कि कुछ दिनों से चैन सिंह नेताम कुछ दिनों से परेशान चल रहे थे। हालांकि उनके परेशान होने का कारण क्या था, यह अभी पता नहीं चल पाया है। वहीं, इस घटना के बाद साथी शिक्षकों और परिजनों में गहरा शोक व्याप्त है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Sandeep Kumar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story