Begin typing your search above and press return to search.

CG Teacher News: डीपीआई ने मांगी प्राचार्य के रिक्त पदों की जानकारी, निर्धारित फॉर्मेट में 5 दिसंबर तक देनी होगी डिटेल

CG Teacher News: डीपीआई ने प्राचार्य टी संवर्ग के रिक्त पदों की जानकारी निर्धारित फॉर्मेट में पांच दिसंबर तक भेजने के निर्देश सभी जेडी को दिए है।

CG Teacher News: डीपीआई ने मांगी प्राचार्य के रिक्त पदों की जानकारी, निर्धारित फॉर्मेट में 5 दिसंबर तक देनी होगी डिटेल
X
By Radhakishan Sharma

CG Teacher News: रायपुर। प्राचार्य एजुकेशन के रिक्त पदों के पश्चात अब प्राचार्य ट्राइबल के रिक्त पदों की जानकारी मांगी गई है। डीपीआई ने सभी संयुक्त संचालकों को प्राचार्य टी संवर्ग के रिक्त पदों की जानकारी भेजने के निर्देश दिए है। निर्धारित फॉर्मेट में 5 दिसंबर तक के जानकारी देनी होगी।

लोक शिक्षण संचालनालय से सभी संयुक्त संचालकों को पत्र जारी किया गया है। जारी पत्र में प्राचार्य टी संवर्ग के रिक्त पदों की जानकारी मांगी गई है। अपने संभाग के अंतर्गत प्राचार्य टी संवर्ग के रिक्त पदों की जानकारी एक दिसंबर 2025 की स्थिति में तैयार कर हार्ड एवं सॉफ्ट कॉपी में तैयार कर पांच दिसंबर तक अनिवार्य तौर पर संचालनालय को भेजने के लिए कहा गया है।

निर्धारित फॉर्मेट में संभाग का नाम,जिले का नाम, विकासखंड का नाम,हाईस्कूल/ हायरसेकेंडरी स्कूल का नाम जहां प्राचार्य पदस्थ हैं, यूडाईस कोड की जानकारी मांगी गई है। प्राचार्य ई संवर्ग के रिक्त पदों के आधार पर दावा– आपत्ति और काउंसलिंग के बाद पदोन्नत प्राचार्यों को पोस्टिंग देने की प्रक्रिया चल रही है। माना जा रहा है कि टी संवर्ग की जानकारी इसी परिप्रेक्ष्य में जुटाई जा रही है। रिक्त पदों की जानकारी आने के बाद प्रमोशन हुए टी संवर्ग के प्राचार्यों की काउंसलिंग के माध्यम से पदस्थापना की जाएगी।



Next Story