CG Teacher Suspended: पूरे स्कूल क़े शिक्षक निलंबित: शिक्षक दिवस क़े दिन रहे गायब, DEO की बड़ी कार्रवाई

सूरजपुर: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में पूरे स्कूल क़े शिक्षक निलंबित कर दिया गया है. शिक्षक दिवस के अवसर पर जहाँ स्कूलों में तरह तरह के आयोजन किए गए थे. वहीँ जिले के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला के प्रधानपाठक और शिक्षक बिना छुट्टी के गायब थे. इस मामले में प्रधानपाठक समेत 4 शिक्षकों को ससपेंड कर दिया गया है.
देखें आदेश
जानकारी के मुताबिक़, मामला गणेशपुर विकासखंड के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला का है. 5 सितंबर यानी शिक्षक दिवस को विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी माध्यमिक शाला का निरीक्षण करने पहुंचे थे. इस दौरान स्कूल में ताला लगा था. सभी प्रधानपाठक समते सभी शिक्षक बिना किसी सूचना एवं अवकाश स्वीकृति के स्कूल से गायब थे.
इस मामले को जिला शिक्षा अधिकारी ने गंभीरता से लेते हुए सभी लापरवाह शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की है. स्कूल के प्रधानपाठक सुरेश कुमार सारथी और 3 शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया है. निलंबित शिक्षकों में आलोक तिसग्गा, दीपमाला पन्ना और पूजा प्रसाद भी शामिल हैं.
निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय कार्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी रामानुजनगर जिला सूरजपुर छत्तीसगढ़ नियत किया गया है.
Tags
-
Home
-
Menu
