Begin typing your search above and press return to search.

CG Teacher News : 630 व्याख्याता एलबी 30 वर्षों की सेवा के बाद बनेंगे प्राचार्य, पदोन्नति का रास्ता साफ, 2813 प्राचार्य पदोन्नति की जारी सूची वैध

CG Teacher News : छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ने कहा कि राज्य में कल 4690 प्राचार्य के स्वीकृत पद हैं जिसमें 1480 पद पर प्राचार्य कार्यरत है, 3224 पद रिक्त है, इन्ही रिक्त पद रिक्त पद के विरुद्ध 2813 प्राचार्य के पदों पर पदोन्नति सूची जारी की गई थी

CG Teacher News : 630 व्याख्याता एलबी 30 वर्षों की सेवा के बाद बनेंगे प्राचार्य, पदोन्नति का रास्ता साफ, 2813 प्राचार्य पदोन्नति की जारी सूची वैध
X
By Sandeep Kumar

CG Teacher News : रायपुर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट द्वारा प्राचार्य पदोन्नति के सुरक्षित फैसले को जारी करते हुए प्राचार्य पदोन्नति से स्टे हटा लिया गया है, डबल बेंच द्वारा दिए गए इस निर्णय के बाद शिक्षा विभाग में 10 वर्ष बाद और आदिम जाति कल्याण विभाग में 12 वर्ष बाद प्राचार्य की पदोन्नति होगी।

छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ने कहा कि राज्य में कल 4690 प्राचार्य के स्वीकृत पद हैं जिसमें 1480 पद पर प्राचार्य कार्यरत है, 3224 पद रिक्त है, इन्ही रिक्त पद रिक्त पद के विरुद्ध 2813 प्राचार्य के पदों पर पदोन्नति सूची जारी की गई थी।

प्राचार्य पदोन्नति 2022 से बाधित होते-होते 3 वर्ष बाद हाईकोर्ट के डबल बेंच द्वारा सभी याचिकाओं को खारिज करते हुए प्राचार्य की 30 अप्रैल को जारी पदोन्नति सूची से स्टे हटने के बाद अब जुलाई माह में ही रिक्त शालाओं को प्राचार्य मिलने की उम्मीद है।

ई संवर्ग में 1478 प्राचार्य के पदों पर पदोन्नति होगी जिसमें नियमित व्याख्याता 744, एल बी व्याख्याता 329 व प्रधान पाठक मिडिल स्कूल 405 पदों पर पदोन्नति सूची जारी की गई है, इसी प्रकार से आदिम जाति कल्याण विभाग में 670 नियमित व्याख्याता, 301 व्याख्याता एल बी व 364 माध्यमिक शाला प्रधान पाठक कुल 1335 पदों पर पदोन्नति सूची जारी की गई है।

इन सभी विषयों में एल बी संवर्ग जो शिक्षाकर्मी के रूप में 1998 से कार्यरत थे, वे शिक्षा विभाग में 329 व आदिम जाति कल्याण विभाग में 301 कुल 630 एल बी संवर्ग के व्याख्याता प्राचार्य बनेंगे।

अपने नियुक्ति से वर्तमान तक लगातार शिक्षा विभाग व आदिम जाति कल्याण विभाग के शालाओं में हायर सेकेंडरी स्तर पर ही अध्यापन करने वाले व्याख्याता एल बी को पंचायत व नगरीय निकाय में नियुक्त होने के कारण हमेशा पदोन्नति से वंचित रखा गया, 2022 के प्रारंभ में प्राचार्य पदोन्नति की कवायद शिक्षा विभाग द्वारा की गई जिसमें 5 वर्ष के अनुभव नहीं होने के कारण व्याख्याता एल बी संवर्ग को पदोन्नति से दूर रखा गया था।

इससे नाराज होकर छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा और साथ पूरी टीम ने 2022 में ही अपने पूर्व सेवा के अनुभव का लाभ देने के लिए हाईकोर्ट में पिटीशन फाइल कर कराया था, डेढ़ वर्ष बाद हाई कोर्ट सिंगल बैंच ने एल बी संवेग के खिलाफ में जब निर्णय दिया तो पुनः हाई कोर्ट के डबल बेंच में याचिका दाखिल किया गया था, जो 2024 में एल बी संवर्ग के खिलाफ गया।

इसके बाद सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर किया गया था जिसमें छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग सचिव और संचालक को नोटिस जारी किया गया था, इसी अवधि में एल बी संवर्ग को अनुभव के 6 साल पूरे हो गए इसके बाद जब प्राचार्य पदोन्नति की कवायद प्रारंभ की गई तो छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ने संचालक व सचिव शिक्षा से दखल देने की मांग करते हुए व्याख्याता एल बी संवर्ग को सूची में शामिल कराया और वरिष्ठता सूची का प्रकाशन कराया और अंततः प्राचार्य पदोन्नति हेतु निर्धारित कोटे में एल बी संवर्ग के व्याख्याता को स्थान दिया गया।

30 अप्रैल 2025 को जारी की गई पदोन्नति सूची में व्याख्याता एल बी संवर्ग के 630 व्याख्याता पदोन्नति में शामिल है, यह अत्यंत सुखद व न्याय मिलने वाला पल है। इस लंबी लड़ाई के बीच में कुछ एल बी व्याख्याता रिटायर भी हुए शिक्षा विभाग और आदिम जाति कल्याण विभाग के भी व्याख्याता व प्रधान पाठक सेवानिवृत हो चुके है, और अब जाकर शिक्षा में 10 और आजाक विभाग में 12 वर्षों बाद शिक्षा के सुदृढ़ीकरण के लिए प्राचार्य पदोन्नति शीघ्र होगी।

Sandeep Kumar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story