CG School Exam: परीक्षा को लेकर रार: प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन ने किया विरोध, पढ़िए क्या है पत्र में

CG School Exam: रायपुर। कक्षा पहली से 11 वीं तक कि वार्षिक परीक्षा को लेकर डीपीआई ने आदेश जारी कर दिया है। डीपीआई के गाइडलाइन के साथ ही छत्तीसगढ़ प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन ने विरोध दर्ज कराते हुए इसे रद्द करने की मांग की है।
छत्तीसगढ़ प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन प्रदेश कार्यकारिणी की आपात बैठक में निर्णय लिया गया कि बुधवार को स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव एवं स्कूल शिक्षा विभाग के संबंधित अधिकारियों से मिलकर परीक्षाएं तुरंत रद्द करने की मांग की जाएगी।
एसोसिएशन का कहना है कि सभी कक्षाओ की परीक्षा को अंतिम समय पर लागू करना स्कूल शिक्षा विभाग का नियम विरुद्ध ,एक पक्षीय एवं प्रदेश में स्कुलीय शिक्षा में पीछे ले जाना वाला निर्णय है। एसोसिएशन के कहना है कि विभाग का यह निर्णय और जारी आदेश निजी स्कूलों की स्वायत्तता पर सीधा हमला है।
एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष राजीव गुप्ता व सचिव मोती जैन ने दोटूक कहा है, अगर यह परीक्षा 3 दिन में रद्द नहीं होगी तो प्रदेश के सभी निजी स्कूल आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। बुधवार को चर्चा उपरांत चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा की जाएगी।
Tags
-
Home
-
Menu
