Begin typing your search above and press return to search.
CG PSC RESULT: लोक सेवा आयोग ने साक्षात्कार के चंद घंटो बाद ही जारी किया वैज्ञानिक अधिकारियों का रिजल्ट, देखें
![CG PSC RESULT: लोक सेवा आयोग ने साक्षात्कार के चंद घंटो बाद ही जारी किया वैज्ञानिक अधिकारियों का रिजल्ट, देखें CG PSC RESULT: लोक सेवा आयोग ने साक्षात्कार के चंद घंटो बाद ही जारी किया वैज्ञानिक अधिकारियों का रिजल्ट, देखें](https://npg.news/h-upload/2023/05/29/1180489-cg-psc.webp)
रायपुर। लोक सेवा आयोग ने गृह विभाग अंतर्गत ली जाने वाली वैज्ञानिक अधिकारी के पदों पर भर्ती परीक्षा की मेरिट सूची जारी कर दी है। पीएससी ने वैज्ञानिक अधिकारी जीव विज्ञान के 5, भौतिकी के 7 व रसायन के 11 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन 16 मार्च 2022 को जारी किए थे। जिसके लिए लिखित परीक्षा 16 अक्टूबर 2022 को ली गई। जिसके परिणाम 11 मई 2023 को जारी किए गए थे। विज्ञापित पदों के तीन गुना अर्थात 69 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार में आमंत्रित किया जाना था। पर पात्र पाए गए 36 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया गया था। आज हुए साक्षात्कार में 8 अनुपस्थित रहे और 4 दस्तावेज सत्यापन के समय अनहर्र रहे। आज 6 जून को 24 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया गया। इंटरव्यू के तत्काल बाद ही मेरिट सूची भी जारी कर दी गई।
Next Story