Begin typing your search above and press return to search.

CG News-प्रधानपाठक गिरफ्तार: क्लास में छात्राओं को अश्लील वीडियो दिखाने वाला हेडमास्टर पकड़ाया, छेड़छाड़ का भी आरोप

CG News-प्रधानपाठक गिरफ्तार: क्लास में छात्राओं को अश्लील वीडियो दिखाने वाला हेडमास्टर पकड़ाया, छेड़छाड़ का भी आरोप
X
By NPG News

कांकेर। कांकेर पुलिस ने छात्राओं को अश्लील वीडियो दिखाकर छेड़छाड़ करने वाले आरोपी प्रधान पाठक को गिरफ्तार किया। आरोपी प्रधानपाठक छात्राओं पर बुरी नजर रखता था और उनसे गलत नियत से छेड़छाड़ करता था। छात्राओं की शिकायत पर अपराध दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार था। मामला कच्चे चौकी क्षेत्र का है। भैंसा कन्हार माध्यमिक शाला में बहाल सिंह कुंजाम प्रधान पाठक के पद पर पदस्थ थे। पूर्व माध्यमिक शाला की छात्राओं ने प्रधान पाठक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी कि प्रधान पाठक लैपटॉप में उन्हें अश्लील वीडियो दिखाकर छेड़छाड़ करता है।

छात्राओं के द्वारा 5 मार्च को की गई शिकायत के तत्काल बाद खंड शिक्षा अधिकारी ने प्रधान पाठक को निलंबित कर दिया था और मामले में जांच बैठाई गई थी। कच्चे पुलिस चौकी में भी आरोपी प्रधान पाठक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई थी। एफआईआर के बाद से ही आरोपी प्रधान पाठक फरार चल रहा था, जिसे पुलिस ने भानूप्रतापपुर से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया गया।

Next Story