Begin typing your search above and press return to search.

CG News: छात्रों के लिए अच्छी खबर: छत्तीसगढ़ के 52 कॉलेजों में बढ़ाये गए तीन हजार से ज्यादा सीट, उच्चा शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश...

CG News: छात्रों के लिए अच्छी खबर: छत्तीसगढ़ के 52 कॉलेजों में बढ़ाये गए तीन हजार से ज्यादा सीट, उच्चा शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश...
X
By NPG News

रायपुर। राज्य शासन के उच्च शिक्षा विभाग ने प्रदेश के 52 कालेजो में तीन हजार से अधिक सीटों में वृद्धि की है। सभी कालेजों के प्रथम वर्ष की सीटों में ये वृद्धि की गई। प्रदेश के शहरी क्षेत्रों के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित कॉलेजों में भी भी सीटों में वृद्धि की गई हैं। ग्रेजुएशन के अलावा पोस्ट ग्रेजुएशन कि सीटों को बढ़ाया गया हैं। जिन कालेजों की सीटों में वृद्धि की गई हैं वो शासन के अलावा स्ववित्तीय व जनभागीदारी मद से भी संचालित है।

जिन कालेजों की सीट बढ़ाई गई हैं। उनमें फर्नीचर,कम्प्यूटर आदि की व्यवस्था संस्था को अपने स्वयं के व्यय से करना होगा। भविष्य में किसी भी आवर्ती या अनावर्ती व्यय के लिए भी कोई व्यय नही दिया जाएगा। जिन कॉलेजों में सीट वृद्धि की गई हैं उनके प्राचार्यों को विश्विद्यालय से संबंद्धता लेने को कहा गया है। देखिए आदेश...


Next Story