Begin typing your search above and press return to search.

CG News-छात्रा से छेड़छाड़: प्रधान पाठक ने किया छात्रा से छेड़छाड़, साथी शिक्षक ने छुपाया, हुआ गिरफ्तार...

छात्रा से छेड़छाड़: प्रधान पाठक ने किया छात्रा से छेड़छाड़, साथी शिक्षक ने छुपाया, हुआ गिरफ्तार...

CG News-छात्रा से छेड़छाड़: प्रधान पाठक ने किया छात्रा से छेड़छाड़, साथी शिक्षक ने छुपाया, हुआ गिरफ्तार...
X
By NPG News

कवर्धा। प्रधान पाठक ने पांचवी की छात्रा से छेड़छाड़ किया। जिसकी जानकारी उसके साथी शिक्षक को होने के बावजूद उसने इस कृत्य को उजागर नही किया,और न ही इसकी शिकायत की। जिसके चलते उसे भी पॉक्सो एक्ट के तहत सहआरोपी बनाते हुए जेल भेजा गया है। गिफ्तार शिक्षक का नाम विजय जनार्दन है।

घटना का विवरण:-

मिली जानकारी के अनुसार कवर्धा विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला जैतपुरी में कुंज बिहारी हाठीले प्रधान पाठक के पद पर पदस्थ थे। उनके खिलाफ पांचवीं की छात्रा से अश्लील वीडियो कॉल व अश्लील चैट कर छेड़छाड़ करने के आरोप में थाना पिपरिया में अपराध क्रमांक 79/23 धारा 354, 354 क, 354 ख,509 ख आईटी एक्ट की धारा 67 ए के तहत अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इस संबंध में थाना प्रभारी पिपरिया ने जिला शिक्षा अधिकारी एमके गुप्ता को पत्र लिखा था। थाना प्रभारी का पत्र मिलने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी एमके गुप्ता ने शासकीय प्राथमिक शाला जैतपुरी को निलंबित करते हुए बीईओ कार्यालय बोड़ला में अटैच किया है।

आज स्कुल के एक और शिक्षक को पाक्सो एक्ट में गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार शिक्षक का नाम विजय कुमार जनार्दन है। प्रधान पाठक के कृत्य की जानकारी स्कूल के शिक्षक विजय कुमार जनार्दन को थी। पर उन्होंने कृत्य की जानकारी किसी को नही दी और साक्ष्य छुपाने का कृत्य किया। जिसके बाद विजय जनार्दन पर धारा -354 , 354 – क , 354 – ख , 509,ख, 202 भादवि , 8 , 10.12, 21 पाक्सों एक्ट सुचना प्रौद्योगिकी अधिनियम 2000 की धारा 67- ए के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।

Next Story