Begin typing your search above and press return to search.

CG News: आपत्तिजनक हालत में शिक्षक पकड़ाया, अकेली महिला को देख घर में घुसा, तभी पति ने दरवाजे पर लगाया ताला, पुलिस ने किया गिरफ्तार...

CG News: छत्तीसगढ़ में एक शिक्षक को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया। शिक्षक महिला को घर में अकेले पाकर छेड़छाड़ करने की नियत से घुसा था, इसी दौरान महिला के पति ने पकड़ लिया।

CG News: आपत्तिजनक हालत में शिक्षक पकड़ाया, अकेली महिला को देख घर में घुसा, तभी पति ने दरवाजे पर लगाया ताला, पुलिस ने किया गिरफ्तार...
X
By Sandeep Kumar

CG News: बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर पुलिस ने शिक्षक प्रतोष पटेल 40 वर्ष को गिरफ्तार किया है। आरोपी शिक्षक छेड़छाड़ करने की नीयत से एक महिला के घर घुस गया था। इसी बीच महिला का पति मौके पर पहुंचा और आपत्तिजनक हालत में आरोपी शिक्षक को पकड़ लिया। महिला के पति ने आरोपी भागे न, इसके लिए बाहर से ताला लगाकर इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है।

जानिए पूरी घटना

यह पूरा मामला वाड्रफनगर कोतवाली क्षेत्र का है। बरती कला कन्या माध्यमिक स्कूल में शिक्षक प्रतोष पटेल पदस्थ है। महिला के पति द्वारा पुलिस में दी शिकायत के मुताबिक, घर में अकेली महिला को देखकर शिक्षक गलत नीयत से घुसा था। महिला के साथ अश्लील हरकत करने की कोशिश में था, इसी बीच महिला का पति वहां आ धमका। आरोपी शिक्षक को घर में देखकर पति ने बाहर से कमरे का दरवाजा लगा दिया और इसकी जानकारी तत्काल पुलिस को दी।

घटना की शिकायत मिलते ही मौके पर पुलिस की टीम पहुंची और शिक्षक को गिरफ्तार किया गया। महिला के पति ने आरोप लगाया कि आरोपी शिक्षक पहले भी इस तरह की हरकत कर चुका है, लेकिन बदनामी के डर से उन्होने इसकी शिकायत पुलिस से नहीं की थी। इस बार आरोपी ने हद पार कर दी।

पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपी शिक्षक प्रतोष पटेल को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। वहीं, इस घटना के बाद आसपास के लोगों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।


Sandeep Kumar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story