CG में स्कूलों का समय बदला: राजनांदगांव और दुर्ग में भी स्कूलों के समय में किया गया परिवर्तन, आदेश जारी

CG में स्कूलों का समय बदला: राजनांदगांव और दुर्ग में भी स्कूलों के समय में किया गया परिवर्तन, आदेश जारी
X

रायपुर। राजनांदगांव और दुर्ग में भी स्कूलों क संचालन के समय म परिवर्तन किया गया है। दुर्ग में मौसम विभाग अनुसार सर्दी बढ़ने और शीतलहर को देखते हुए जिला शिक्षा विभाग दुर्ग अंतर्गत संचालित समस्त शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में निम्नानुसार समय-सारणी अनुसार संचालन किया जाना है। 1 पाली में संचालित विद्यालयों हेतु समय सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक एवं 2 पालियों में संचालित विद्यालयों हेतु प्रथम पाली समय सुबह 08 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक एवं द्वितीय पाली दोपहर 12.30 बजे से शाम 05 बजे तक किया जाना है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।

वहीँ, राजनांदगांव में शीतलहर के दौरान सुबह लगने वाले शाला संचालन समय में 10 जनवरी 2023 से 14 जनवरी 2023 तक परिवर्तन किया गया हैं। एक पाली में संचालित समस्त प्राथमिक एंव पूर्व माध्यमिक शालाऐं मंगलवार 10 जनवरी 2023 से 14 जनवरी 2023 तक सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक संचालित होंगे। ऐसी शालाये जहाँ कक्षाएं दो पालियो मे संचालित होती है यथावत रहेगी, किन्तु सुबह पाली में संचालित होने वाली विद्यालयों का समय सुबह 8 बजे से 11.30 बजे तक यथावत संचालित रहेगी। हाईस्कूल एंव हायर सेकेण्डरी स्कूल निर्धारित समय सारणी के अनुसार यथावत संचालित रहेगें, किन्तु शनिवार को सुबह संचालित होने पर विद्यालयों का समय प्रात: 8 बजे से 11.30 बजे तक संचालित रहेगी। यह आदेश शासकीय एवं निजी दोनों प्रकार के स्कूलों पर लागू होगा।

Tags

Next Story