CG Board Exam: पांचवीं-आठवीं बोर्ड परीक्षा: पांचवीं की परीक्षा 16 मार्च और आठवीं की 17 मार्च से होगी शुरू, सरकारी और प्राइवेट दोनों स्कूलों में एकसाथ होगी परीक्षा
CG Board Exam: स्कूल शिक्षा विभाग ने पांचवीं और आठवीं बोर्ड परीक्षा के लिए कैलेंडर जारी कर दिया है। एकीकृत बोर्ड परीक्षा के तहत सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में एक साथ परीक्षा आयोजित की जाएगी। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी कैलेंडर के अनुसार पांचवीं की परीक्षा 16 मार्च और आठवीं की 17 मार्च से होगी शुरू।

फोटो सोर्स- इंटरनेट, एडिट, npg.news
बिलासपुर 05 मार्च 2026, स्कूल शिक्षा विभाग ने पांचवीं और आठवीं बोर्ड परीक्षा के लिए कैलेंडर जारी कर दिया है। एकीकृत बोर्ड परीक्षा के तहत सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में एक साथ परीक्षा आयोजित की जाएगी। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी कैलेंडर के अनुसार पांचवीं की परीक्षा 16 मार्च और आठवीं की 17 मार्च से होगी शुरू।
स्कूल शिक्षा विभाग ने बीते साल से पांचवीं और आठवीं की परीक्षा बोर्ड पैटर्न पर आयोजित करने का निर्णय लिया है। कमोबेश इसी तर्ज पर इस वर्ष भी पांचवीं और आठवीं बोर्ड परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। खास बात ये कि इस बार एकीकृत प्रणाली से इस परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इसमें सरकारी स्कूलों के साथ ही प्राइवेट स्कूलों के बच्चे भी परीक्षा दिलाएंगे। स्कूल शिक्षा विभाग से संबंद्ध प्राइवेट स्कूलों को भी इसी पैटर्न से परीक्षा का आयोजन करना होगा। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी एग्जाम कैलेंडर पर नजर डालें तो पांचवीं की परीक्षा सुबह 9 से 11 बजे तक तथा आठवीं की परीक्षा सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएगी।
प्रश्न पत्र और उत्तर पुस्तिका एक ही
केंद्रीयकृत परीक्षा प्रणाली के तहत स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा सरकारी और प्राइवेट दोनों स्कूलों के लिए एक सामन प्रश्न पत्र का वितरण किया जाएगा। प्रश्न पत्र में ही उत्तर लिखने के लिए जगह रहेगी।
पांचवीं में प्रोजेक्ट पर 10 और आठवीं में 20 नंबर
स्कूल शिक्षा विभाग ने साफ कर दिया है, पांचवीं की परीक्षा 50 अंक की होगी, इसमें प्रोजेक्ट पर 10 नंबर और 40 नंबर लिखित परीक्षा के लिए तय किए गए हैं। आठवीं की परीक्षा 100 नंबर की होगी, 20 नंबर प्रोजेक्ट पर मिलेगा व 80 नंबर की लिखित परीक्षा होगी।
कक्षा 5वीं बोर्ड परीक्षा का टाइम-टेबल
16 मार्च- गणित
19 मार्च-अंग्रेजी
23 मार्च-हिंदी
25 मार्च- पर्यावरण
कक्षा 8वीं बोर्ड परीक्षा का टाइम-टेबल
17 मार्च-गणित
20 मार्च- हिंदी
24 मार्च-अंग्रेजी
30 मार्च-सामाजिक विज्ञान
2 अप्रैल-विज्ञान
6 अप्रैल-संस्कृत/उर्दू
