CG Lecturer Promotion: 800 शिक्षक एलबी बनेंगे व्याख्याता, डीपीसी पूर्ण, संघ ने की मांग, पदोन्नति आदेश तत्काल हो जारी...
CG Lecturer Promotion: प्रदेश के लगभग 800 शिक्षक एलबी साथी व्याख्याता बनने जा रहें हैं। पदोन्नति के लिए डीपीसी पूर्ण हो चुकी हैं। शालेय शिक्षक संघ ने मांग किया कि डीपीसी पूर्ण हों गया है तो पदोन्नति आदेश तत्काल जारी हो।

CG Lecturer Promotion: रायपुर. लंबे समय से व्याख्याता पदोन्नति की बाट जोह रहे शिक्षकों के लिए खुशखबरी है। देश के लगभग 800 शिक्षक एलबी साथी व्याख्याता बनने जा रहें हैं। पदोन्नति के लिए डीपीसी पूर्ण हो चुकी हैं।
शालेय शिक्षक संघ के प्रांताध्यक्ष वीरेंद्र दुबे ने बताया कि हम लगातार प्राचार्य पदोन्नति के बाद व्याख्याता पदोन्नति हेतु शिक्षामंत्री, शिक्षासचिव और डीपीआई से मुलाकात, चर्चा करके शिक्षको को जल्द से जल्द पदोन्नत करके व्याख्याता बनाने की मांग करते रहे। हमारे शिक्षक साथियों की प्रतीक्षा खत्म हुई। प्रदेश के लगभग 800 शिक्षक एल बी साथी व्याख्याता बनने जा रहें हैं। पदोन्नति के लिए डीपीसी पूर्ण हो चुकी हैं। शालेय शिक्षक संघ ने मांग किया कि डीपीसी पूर्ण हों गया है तो पदोन्नति आदेश तत्काल जारी हो। तत्पश्चात इसी माह के भीतर ही पारदर्शी काउंसलिंग करके पदस्थापना भी होनी चाहिए।
प्रांतीय महासचिव धर्मेश शर्मा ने बताया कि इस बार केवल शिक्षक एल बी संवर्ग की पदोन्नति हो रही है। लगभग 800 शिक्षक एल बी अब व्याख्याता बन जायेंगे। प्रदेश के हजारों हाई हायर स्कूल विषय व्याख्याता की कमी से जूझ रहा है ऐसे समय यह पदोन्नति लगभग 800 स्कूल को राहत देगी। अतः पदस्थापना आदेश जारी करने में विलंब नही होना चाहिए। उल्लेखनीय है कि शालेय शिक्षक संघ का प्रतिनिमण्डल लगातार विभागीय मंत्री,व शिक्षासचिव, व डीपीआई में सतत सम्पर्क बनाते रहा है, व जल्द पदोन्नति की मांग करते रहे रहा है, इसी का परिणाम सामने है।
कार्यकारी अध्यक्ष चन्द्रशेखर तिवारी और प्रांतीय प्रवक्ता जितेंद्र शर्मा ने बताया कि अभी केवल एल बी संवर्ग के शिक्षको की डीपीसी हो पाई है। नियमित शिक्षकों की पदोन्नति में कुछ तकनीकी समस्या आने से वर्तमान में उनकी पदोन्नति आदेश जारी नही हो पायेगी। इसी तरह एल बी संवर्ग के प्राथमिक पाठक साथी भी पदोन्नति हेतु समय अहर्ता पूर्ण न होने के कारण इस पदोन्नति में शामिल नही हो पाए हैं। इनकी पदोन्नति भी जल्द हो संगठन यह मांग करता है। लगभग 800 शिक्षक एल बी साथियो का व्याख्याता पद पर पदोन्नति अत्यंत खुशी की बात है संगठन की ओर से पदोन्नति प्राप्त करने वाले सभी साथियों को शुभकामनाएं। शालेय शिक्षक संघ लगातार शिक्षक हित मे तत्पर रहता है और सार्थक परिणाम को अंजाम देता है यही हमारी पहचान है।
एल बी संवर्ग के लगभग 800 शिक्षको के पदोन्नत होने पर संगठन के पदाधिकारियों ने बधाई प्रेषित की है।शालेय शिक्षक संघ के प्रांतीय पदाधिकारी सुनील सिंह,विष्णु शर्मा,डॉ सांत्वना ठाकुर,सत्येंद्र सिंह,विवेक शर्मा,गजराज सिंह,राजेश शर्मा,शैलेश सिंह,प्रह्लाद जैन,सन्तोष मिश्रा,सन्तोष शुक्ला,शिवेंद्र चंद्रवंशी,दीपक वेंताल,यादवेंद्र दुबे,सर्वजीत पाठक,मंटू खैरवार,पवन दुबे,नंदकुमार अठभैया, भोजराम पटेल,विनय सिंह,आशुतोष सिंह,भानु डहरिया,रवि मिश्रा,बिजेंद्रनाथ यादव,जितेंद्र गजेंद्र,अजय वर्मा,कृष्णराज पांडेय,घनश्याम पटेल,बुध्दहेश्वर शर्मा,प्रदीप पांडेय,उपेंद्र सिंह,पवन साहू,मनोज पवार,देवव्रत शर्मा, कैलाश रामटेके,अब्दुल आसिफ खान,सरवर हुसैन,कुलदीप सिंह चौहान,नेमीचंद भास्कर,राजेश यादव,अमित सिन्हा, विक्रम राजपूत,सुशील शर्मा,विजय जाटवर, शशि कठोलिया,विजय बेलचंदन, अशोक देशमुख,तिलक सेन,द्वारिका भारद्वाज, आदि पदाधिकारियो ने जल्द पदोन्नति आदेश,काउंसलिंग और पदस्थापना जल्द से जल्द करने की मांग की है।
