Begin typing your search above and press return to search.

CG Exam News: 10वीं-12वीं के साथ ही होगी 9वीं-11वीं की परीक्षा, माशिमं ने जारी किया DPI को निर्देश ...

CG Exam News: 10वीं-12वीं के साथ ही होगी 9वीं-11वीं की परीक्षा। इसकों लेकर छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल ने लोक शिक्षण संचालनालय को निर्देश जारी किया है।

CG School Exam
X
By Sandeep Kumar

CG Exam News: रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल ने 9वीं-11वीं परीक्षा के मूल्यांकन कार्य की तारीख जारी कर दी है। मूल्यांकन कार्य दो चरणों में होगा। कक्षा 10वीं व 12वी बोर्ड परीक्षा की मूल्यांकन कार्य को दृष्टिगत रखते हुये कक्षा 9वीं व 11वीं की वार्षिक परीक्षा, कक्षा 10वीं व 12वी बोर्ड परीक्षा के दौरान ही द्वितीय पाली में आयोजित की जाएगी।

36 मूल्यांकन केन्द्र बनाया गया है। मूल्यांकन कार्य दो चरणों में प्रथम चरण 16 मार्च से व द्वितीय चरण 25 मार्च से प्रारंभ कर, 7 अप्रैल तक पूर्ण किया जाना है। मूल्यांकन कार्य हेतु समस्त मान्यता प्राप्त संस्थाओं से प्राप्त ऑनलाईन डाटाबेस के आधार पर शिक्षकों की जिलेवार/ मूल्यांकन केन्द्रवार मूल्यांकनकर्ता के रूप में नियुक्त की जायेगी।

संदर्भित पत्र के द्वारा सत्र 2025-26 वार्षिक परीक्षा कक्षा 1ली, 2री, 3री, 4थी, 6वीं, 7वीं, 9वीं एवं 11 वीं की वार्षिक परीक्षा 25 मार्च 2026 से 10 अप्रैल तक संपन्न कराने हेतु समस्त जिला शिक्षा अधिकारी को दिशा-निर्देश जारी किये गये है।

परीक्षा एवं मूल्यांकन दोनों कार्य महत्वपूर्ण है। परंतु कक्षा 9वीं एवं 11 वीं की वार्षिक परीक्षा 25 मार्च से 10 अप्रैल तक संपन्न कराये जाने पर कक्षा 10वीं एवं 12वी की उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य हेतु पर्याप्त शिक्षक उपलब्ध नहीं होने के कारण मूल्यांकन कार्य प्रभावित होगा, साथ ही जिस संस्था को मूल्यांकन केन्द्र बनाया गया है, वहाँ मूल्यांकन कार्य करने में कठिनाई होगी। ऐसी स्थिति में मूल्यांकन कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण नही होने से कक्षा 10वीं एवं 12वी की परीक्षा परिणाम जारी करने में विलंब होगा, जिससे छात्र/छात्राएँ उच्च शिक्षा में प्रवेश हेतु वंचित हो सकते है।

कक्षा 10वीं एवं 12वी बोर्ड परीक्षा की मूल्यांकन कार्य को दृष्टिगत रखते हुये कक्षा 9वीं एवं 11वीं की वार्षिक परीक्षा, कक्षा 10वीं व 12वी बोर्ड परीक्षा के दौरान ही द्वितीय पाली में आयोजित करने या आवश्यक समुचित व्यवस्था की जाये... देखें निर्देश...


Sandeep Kumar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story