CG Education Department action: डीईओ-बीईओ समेत 54 कर्मचारियों की नौकरी पर खतरा, जेडी की रेड में पूरा का पूरा दफ्तर मिला खाली...शिक्षा विभाग में मचा हड़कंप

CG Education Department action: जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब संयुक्त संचालक शिक्षा बस्तर एचआर सोम ने शिक्षा विभाग के कार्यालयों का आकास्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी, कार्यालय बस्तर और विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय के 54 कर्मचारी नदारद मिले। जेडी ने तत्काल एक्शन लेते हुए गायब 54 कर्मचारियों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा हैं। जवाब संतोषजनक पाए जाने पर उनके खिलाफ सिविल सेवा अचारण नियम 1965 के नियम 3 के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी।
दरअसल, जेडी बस्तर एचआर सोम ने जिला जिला शिक्षा अधिकारी बस्तर, विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय जगदलपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान 54 अधिकारी-कर्मचारी गायब मिले। जेडी सोम ने काम से गायब DEO-BEO समेत सभी कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया।
इसके अलावा दोनों कार्यालयों में पदस्थ कर्मचारियों के खिलाफ पहले भी जनप्रतिनिधियों एवं शिक्षक संगठनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए शिकायत की थी। आरोप है कि सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं के क्रियान्वयन और जरूरी जानकारियों को समय पर उपलब्ध कराने में भी अधिकारियों के द्वारा लापरवाही बरती जा रही थी, जिससे शासकीय कार्य प्रभावित हो रहा था।
इन शिकायतों का संज्ञान लेते हुए बस्तर संयुक्त संचालक एचआर सोम व उप संचालक सीएस ध्रुव द्वारा 17 मार्च को विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय जगदलपुर का सुबह 10.12 से 10.16 बजे के बीच आकस्मिक दबिश दी गई।
इस दौरान विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय के बीईओ अनिल दास समेत 25 अधिकारी कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। इसी तरह जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में सुबह 10.25 से 10.30 बजे के बीच दबिश देने पर DEO बीआर बघेल समेत 29 अधिकारी कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए।
दोनों कार्यालयों में पदस्थ कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। जवाब संतोषजनक नहीं पाये जाने पर सभी के खिलाफ कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।
Tags
-
Home
-
Menu
