Begin typing your search above and press return to search.

CG DEO News: घूसखोर DEO से मिला 8 लाख कैश, देखिए पर्ची...प्रायवेट स्कूलों से 10 हजार से एक लाख की वसूली...

CG DEO News: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर के जिला शिक्षा अधिकारी रामललित पटेल के काले कारनामे सामने आने लगे हैं। एक लाख रिश्वत लेते एसीबी के हत्थे चढ़ने वाले डीईओ आफिस और घर से आठ लाख रुपए बरामद किए गए हैं। पैसे के साथ पर्ची भी मिली है, जिसमें लिखा है कि किस स्कूल से उन्होंने कितना पैसा लिया। खबर के नीचे कुछ पर्चियों को लगा रहे हैं, आप भी देखिए...

CG DEO News: घूसखोर DEO से मिला 8 लाख कैश, देखिए पर्ची...प्रायवेट स्कूलों से 10 हजार से एक लाख की वसूली...
X
By Gopal Rao

CG DEO Suspend News: रायपुर। छत्तीसग़ढ़ की एसीबी ने सूरजपुर के जिला शिक्षा अधिकारी रामललित पटेल को एक लाख रुपए का रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। एसीबी ने डीईओ को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया।

सूरजपुर डीईओ का इसी महीने 28 फरवरी को रिटायरमेंट था। जाते-जाते उन्होंने प्रायवेट स्कूलों से वसूली शुरू कर दी थी। इसी चक्कर में उन्हें जेल जाना पड़ गया। एसीबी ने 14 फरवरी को उन्हें पकड़ लिया।

एसीबी को उनके आफिस और घर की पड़ताल में बड़ी संख्या में आय से अधिक संपत्तियां के कागज समेत आठ लाख कैश मिला है। दो लाख रुपए आफिस से और छह लाख रुपए घर से।

दिलचस्प यह है कि 500-500 नोटों के लिफाफे में वे किस स्कूल से कितना रुपिया मिला, इसकी अपने कलम से पर्ची लिखकर रखे थे। एसीबी को यह एक बड़ा सबूत मिल गया।


बता दें, सूरजपुर डीईओ ने चार प्रायवेट स्कूलों को आरटीई में बच्चों को दाखिला देने के पेमेंट के लिए पांच लाख रुपए मांग रहे थे। एक लाख 80 हजार में सौदा हुआ। मगर इसी बीच प्रायवेट स्कूल वालों ने एसीबी को कंप्लेन कर दिया। एसीबी टीम ने 14 फरवरी को डीईओ को रिश्वत लेते हुए दबोच लिया।

उनकी हस्तलिखित पर्चियों को खबर के नीचे लगा रहे हैं। मगर इससे पहले बता दें कि राज्य सरकार ने आज सूरजपुर डीईओ निलंबित कर दिया। उनकी जगह प्राचार्य कैडर की भारती वर्मा को सूरजपुर का प्रभारी डीईओ बनाया गया है। सूरजपुर को मिलाकर एसीबी ने तीन डीईओ के खिलाफ ट्रेप के साथ अनुपातहीन संपत्ति मामले में कार्रवाई कर चुकी है।

Gopal Rao

गोपाल राव रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 8 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story