CG 12th Board Paper Leak: CG 12वीं बोर्ड परीक्षा का पेपर लीक! NSUI का दावा, हिन्दी प्रश्नपत्र एग्जाम से पहले हुआ लीक, मचा हड़कंप...
CG 12th Board Paper Leak: छत्तीसगढ़ में 12वीं बोर्ड परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एनएसयूआई नेता ने हिंदी पेपर लीक होने का गंभीर आरोप लगाया है।

CG 12th Board Paper Leak: रायपुर। छत्तीसगढ़ में 12वीं कक्षा की हिंदी परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक होने का गंभीर मामला सामने आया है। पीटीआरएसयू अध्यक्ष व एनएसयूआई नेता पुनश्वर लहरे ने यह आरोप लगाया है। NSUI नेता ने कहा कि परीक्षा से पहले ही प्रश्नपत्र को WhatsApp पर लीक कर दिया गया था। प्रश्न पेपर लीक होने की वजह से माध्यमिक शिक्षा मंडल की सुरक्षा व्यवस्था और गोपनीयता पर गंभीर सवाल खड़ें हो रहे हैं।
एनएसयूआई नेता पुनेश्वर लहरे ने बताया कि ''13 मार्च की रात को जो प्रश्नपत्र WhatsApp ग्रुपों में वायरल हो रहा था, वही प्रश्नपत्र 14 मार्च को आयोजित बोर्ड परीक्षा में दिया गया था, जिससे माध्यमिक शिक्षा मंडल की गोपनीयता और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं।''
पुनेश्वर लहरे ने कहा कि ''यह मामला लाखों मेहनती छात्रों के भविष्य से जुड़ा हुआ है, इसलिए पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। नेता ने मांग की कि सरकार और माध्यमिक शिक्षा मंडल इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सच्चाई सामने लाएं और छात्रों के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ न होने दें।''
उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि ''यदि इस गंभीर मामले में जल्द निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई होनी चाहिए इसी के तहत सोमवार को NSUI द्वारा छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल कार्यालय का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा, ताकि इस पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सके और दोषियों को कड़ी सजा मिल सके।''
NSUI ने स्पष्ट किया है कि ''छात्रों के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और जब तक इस मामले में ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक संघर्ष जारी रहेगा।''
