Begin typing your search above and press return to search.

CBSE 12th Toppers List 2024: देखें सीबीएसई 12वीं टॉपर लिस्ट, इस बार फिर बेटियां आगे, जानें कौन सा जिला हुआ टॉप

CBSE 12th Toppers List 2024: सीबीएसई बोर्ड 12वीं की परीक्षा 16,21,224 स्टूडेंट्स ने दी थी। जिसमें से 14,26,420 (87.98%) पास हुए हैं। लड़कों के मुकाबले लड़कियां 6.40% अधिक पास हुई हैं।

CBSE 12th Toppers List 2024: देखें सीबीएसई 12वीं टॉपर लिस्ट, इस बार फिर बेटियां आगे, जानें कौन सा जिला हुआ टॉप
X
By Sandeep Kumar

CBSE 12th Toppers List 2024: केंद्रीय माध्यमिक बोर्ड सीबीएसई ने 12वीं का परिणाम जारी कर दिया है। छात्र अपना परिणाम सीबीएसई बोर्ड की वेबसाइट cbse.gov.in पर देख सकते हैं। इस साल का कुल पास प्रतिशत 87.98% रहा है। इस साल लड़कियों का रिजल्ट लड़कों के मुकाबले, 6.40 प्रतिशत अच्छा रहा है। इस परीक्षा में कुल 18 लाख छात्र शामिल हुए। वहीँ, इस बार सीबीएसई बोर्ड में त्रिवेन्द्रम जिले ने टॉप किया है। यहां सबसे अच्छा रिजल्ट रहा। विजयवाड़ा दूसरे नंबर पर और तीसरे नंबर पर चेन्नई, सबसे कम रिजल्ट प्रयागराज का हुआ है। बता दें कि सीबीएसई टॉपरों की लिस्ट जारी नहीं करता है। छात्र नीचे दिए लिंक से डायरेक्टर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

सीबीएसई बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट ऐसे चेक करें?

सीबीएसई बोर्ड कक्षा 12वीं रिजल्ट चेक करने के लिए https://testservices.nic.in/ ऑफिशल वेबसाइट पर जाना होगा।

सीबीएसई की ऑफिशल वेबसाइट के होम पेज पर आपके लिए बोर्ड कक्षा 12वीं के रिजल्ट हेतु सामने ही लिंक उपलब्ध करवाई जाएगी।

आपके लिए अपनी कक्षा की लिंक को सेलेक्ट करना होगा।

हम आपके लिए स्क्रीन पर नई विंडो दी जाएगी जिसमें आपको मुख्य जानकारी भरनी होगी।

सीबीएसई रिजल्ट के लिए मुख्य जानकारी के तौर पर रोल नंबर एवं डेट ऑफ बर्थ आवश्यक हो सकती है।

यह जानकारी पूरी करें एवं अपने रिजल्ट को प्राप्त करने हेतु सबमिट कर दें।

जैसे ही आप सबमिट करते हैं आपका रिजल्ट आपके सामने होगा।

इसके बाद आप इस रिजल्ट का प्रिंटआउट भी निकाल सकते हैं।

बता दें, इस वर्ष भी लड़कियों ने लड़कों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया है। परीक्षा में 81.12 फीसदी लड़के और 91.52 फीसदी लड़कियां पास हुई हैं। लड़कियों ने 6.40 प्रतिशत के साथ लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है। कुल 16.33 लाख छात्रों ने पंजीकरण कराया था और 16.21 लाख छात्रों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है। पिछले वर्ष से उत्तीर्ण प्रतिशत में सुधार हुआ है।

नीचे देखें टॉपर लिस्ट

सीबीएसई 12वीं टॉपर लिस्ट (रीजन) पास परसेंटेज

त्रिवेंद्रम

विजयवाड़ा

चेन्नई

बेंगलुरू

दिल्ली वेस्ट

दिल्ली ईस्ट

चंडीगढ़

पंचकूला

पुणे

अजमेर

देहरादून

पटना

भुवनेश्वर

भोपाल

गुवाहाटी

नोएडा

प्रयागराज

99.91

99.04

98.47

96.95

95.64

94.51

91.09

90.26

89.78

89.53

83.82

83.59

83.54

82.46

82.05

80.27

78.25

इस साल सीबीएसई बोर्ड 12वीं का रिजल्ट कुल पास प्रतिशत 99.91% रहा है। इस साल कुल मिलाकर 87.98% छात्र पास हुए हैं। 12वीं में कुल 18417 स्कूल सीबीएसई से मान्यता प्राप्त हैं। इस साल सीबीएसई 12 बोर्ड के लिए कुल 17,00,041 स्टूडेंट्स ने रजिस्टर किया था। परीक्षा संचालन के लिए कुल 7126 एग्जाम सेंटर बनाए गए थे।

टॉपर स्कूल देखें

सीबीएसई स्कूल पास परसेंटेज

CTSA 99.23%

जवाहर नवोदय विद्यालय (JNV) 98.90%

केंद्रीय विद्यालय (KV) 98.81%

सरकारी सहायता प्राप्त 91.42%

सरकारी स्कूल 88.23%

इंडिपेंडेंट स्कूल 87.70%

Sandeep Kumar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story