Begin typing your search above and press return to search.

Bilaspur Teacher Suspended: प्रधान पाठक सस्पेंड़, महिला कर्मचारी से प्रधान पाठक ने की छेड़छाड़, शिकायत के बाद DEO ने किया निलंबित

Bilaspur Teacher Suspended: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में प्रा. शाला के प्रधान पाठक को निलंबित कर दिया गया है। प्रधान पाठक पर स्कूल की महिला कर्मचारी ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया था।

Bilaspur Teacher Suspended: प्रधान पाठक सस्पेंड़, महिला कर्मचारी से प्रधान पाठक ने की छेड़छाड़, शिकायत के बाद DEO ने किया निलंबित
X
By Sandeep Kumar

Bilaspur Teacher Suspended: बिलासपुर। स्कूल में पदस्थ महिला कर्मचारी से छेड़छाड़ करने वाले प्रधान पाठक को निलंबित कर दिया गया है। महिला की शिकायत पर जिला शिक्षा अधिकारी ने तत्काल कार्रवाई करते हुये प्रधान पाठक को सस्पेंड कर दिया है। निलंबित प्रधान पाठक का नाम मनोज कुमार अनंत है और प्रा. शाला धूमा, विकासखंड कोटा में पदस्थ था।

दरअसल, मनोज कुमार अनंत प्रधान पाठक शास. प्रा.शाला धूमा के द्वारा बार-बार महिला कर्मचारी से छेड़छाड़ की गई। आरोपी लगातार परेशान एवं प्रताड़ित कर रहा था। आरोपी की हरकत से परेशान महिला कर्मचारी ने स्कूल के प्राचार्य से इसकी शिकायत की। पीड़ित महिला की शिकायत की घटना को जिला स्तर पर गठित 2 जांच समिति के द्वारा सहीं पाया गया।

आरोपी प्रधान पाठक का कृत्य शिक्षकीय गरिमा के विपरीत होने, महिला उत्पीड़न नियम के प्रतिकूल एवं छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 एतद् द्वारा मनोज कुमार अनंत प्रधान पाठक को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया।

मनोज कुमार अनंत प्रधान पाठक का निलंबन अवधि में मुख्यालय कार्यालय प्राचार्य, शासकीय हाई स्कूल तेंदुआ वि.ख. कोटा जिला बिलासपुर में किया गया है। इस दौरान मनोज कुमार को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी। नीचे पढ़ें आदेश...




Sandeep Kumar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story