Begin typing your search above and press return to search.

Bilaspur School News: ठंड को देखते हुए कलेक्टर ने स्कूलों के समय में किया परिवर्तन, आदेश जारी...

Bilaspur School News: बिलासपुर जिले में अत्यधिक ठंड एवं शीतलहर के प्रकोप के कारण बच्चों के स्वास्थ्य को दृष्टिगत रखते हुए बिलासपुर जिले के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों के समय में परिवर्तन किया है।

Bilaspur School News: ठंड को देखते हुए कलेक्टर ने स्कूलों के समय में किया परिवर्तन, आदेश जारी...
X
By NPG News

Bilaspur School News बिलासपुर। शीतलहर और ठंड के प्रभाव को देखते हुए एक और जिले में कलेक्टर ने आदेश जारी कर स्कूलों के समय में परिवर्तन किया है। बिलासपुर कलेक्टर अवनीश शरण ने अत्यधिक ठंड एवं शीतलहर के प्रकोप के कारण बच्चों के स्वास्थ्य को दृष्टिगत रखते हुए बिलासपुर जिले में संचालित समस्त शासकीय/ अशासकीय/अनुदान प्राप्त/ सीबीएस ई पाठ्यक्रम संचालित विद्यालयों के संचालन समय में परिवर्तन कर दिया है।

जिसके अनुसार दो पाली में संचालित होने वाली शालाएं प्रथम पाली में सोमवार से शुक्रवार तक सुबह 8:30 बजे से 11:30 बजे तक संचालित होंगी। शनिवार को दोपहर 12:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक संचालित होगी। दूसरी पाली में सोमवार से शुक्रवार को दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक संचालित होंगी। शनिवार को सुबह 8.30 बजे से 11.30 तक संचालित होंगी।

एक पाली में संचालित होने वाले स्कूल सोमवार से शुक्रवार तक सुबह 10:00 से शाम 4:00 बजे तक संचालित होंगे। शनिवार को सुबह 8:30 से 11:30 तक संचालित होंगे। नीचे देखें आदेश...




Next Story