Begin typing your search above and press return to search.

बिलासपुर संभाग में हिंदी विषय की पदोन्नति आदेश जारी करने टीचर्स एसोसिएशन ने जे डी से की मांग

बिलासपुर संभाग में हिंदी विषय की पदोन्नति आदेश जारी करने टीचर्स एसोसिएशन ने जे डी से की मांग
X

shikshak news

By Sandeep Kumar Kadukar

रायपुर। छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा व बिलासपुर संभाग प्रभारी बसंत चतुर्वेदी ने संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग बिलासपुर को पत्र लिखकर रायपुर संभाग की तरह बिलासपुर संभाग में हिंदी साहित्य विषय में पदोन्नति आदेश जारी करने की मांग की है।

ज्ञात हो कि संयुक्त संचालक संभाग रायपुर द्वारा हिंदी साहित्य विषय में पदोन्नति आदेश जारी किया गया है, पदोन्नति आदेश में उल्लेख किया गया है कि यह पदोन्नति उच्च न्यायालय बिलासपुर में दायर याचिका क्रमांक 2116 / 2022 के अंतिम निर्णय के अधीन होगी। संस्कृत विषय हेतु पृथक से पद आरक्षित रखा गया है।

बिलासपुर संभाग में हिंदी साहित्य विषय का डीपीसी पूर्ण होने व काउंसलिंग के लिए टाइम टेबल जारी करने के बाद माननीय उच्च न्यायालय बिलासपुर में प्रचलित याचिका कंमाक WPS 2116/2022 एवं 1483/2023 के आधार पर काउसलिंग स्थगित किया गया है, जबकि माननीय उच्च न्यायालय में संस्कृत विषय के पदोन्नति पर रोक है।


छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं बिलासपुर संभाग प्रभारी बसंत चतुर्वेदी, प्रदेश सचिव मनोज सनाढ्य, प्रदेश महासचिव संजय उपाध्याय,प्रदेश महामंत्री गुरुदेव राठौर, प्रदेश सह सचिव सपना दुबे, प्रदेश संगठन मंत्री प्रमोद राजपूत, प्रदेश संगठन सचिव विकास तिवारी, प्रदेश प्रचार सचिव गंगेश्वर सिंह उइके, प्रदेश संयुक्त सचिव कन्हैया लाल देवांगन, प्रदेश संयुक्त मंत्री प्यारे लाल साहू, प्रदेश संगठन सह सचिव बिनेश भगत, प्रदेश मंत्री कौस्तुभ पांडेय, जिलाध्यक्ष संतोष सिंह बिलासपुर, सत्येन्द्र सिंह जांजगीर-चाम्पा, बलराज सिंह मुंगेली, मनोज चौबे कोरबा, नेतराम साहू रायगढ़, मुकेश कोरी गौरेला–पेंड्रा–मरवाही, बी एस बनाफर सक्ती, डोलामणी मालाकार सारंगढ़ बिलाईगढ़ ने मांग किया है कि अंग्रेजी, विज्ञान, गणित विषय के पदोन्नति आदेश के साथ संस्कृत विषय के लिए पदों को आरक्षित रखते हुए हिंदी साहित्य के आधे पदों पर रायपुर संभाग की तरह पदोन्नति आदेश जारी किया जावे तथा हिंदी साहित्य विषय का काउंसिलिंग बाद में पूर्ण करा लिया जावे। इससे हिंदी साहित्य के शिक्षक की वरिष्ठता आगामी पदोन्नति में बाधित नही होगी, तथा हिंदी के आधे पदों पर पदोन्नति करने से न्यायालय की अवमानना भी नही होगी। रायपुर में अगर पदोन्नति सम्भव है तो बिलासपुर जेडी को शिक्षक हित मे पहल कर पदोन्नति किया जाना चाहिए।


Sandeep Kumar Kadukar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story