Bihar Board 10th Result 2026 : आज आएगा बिहार बोर्ड मैट्रिक का रिजल्ट, जानें कहां-कैसे देख सकेंगे परिणाम
Bihar Board 10th Result Today : बिहार बोर्ड मैट्रिक का रिजल्ट आज घोषित होगा। आप बोर्ड रिजल्ट से जुड़े सभी अपडेट बीएसईबी की ऑफिशियल वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

इमेज-एआई
Bihar Board 10th Result 2026 Live Updates : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) आज यानी 29 मार्च 2026 को मैट्रिक (10वीं) का रिजल्ट जारी करेगा। दोपहर 1:15 बजे रिजल्ट जारी किया जाएगा। बीएसईबी ऑफिस में शिक्षा मंत्री सुनील कुमार रिजल्ट का ऐलान करेंगे। इस दौरान बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर भी मौजूद रहेंगे। इस साल 15 लाख से ज्यादा विद्यार्थियों ने मैट्रिक परीक्षा में हिस्सा लिया था। इनके रिजल्ट का इंतजार आज खत्म हो जाएगा। मैट्रिक की परीक्षा 17 फरवरी से 26 फरवरी के बीच 1762 केंद्रों पर हुई थी।
छात्र इन वेबसाइट पर देख सकेंगे अपना रिजल्ट
biharboardonline.bihar.gov.in, results.biharboardonline.com, bsebexam.com और matricbiharboard.com
एसएमएस करके भी देख सकते हैं रिजल्ट
जिन छात्रों-छात्राओं के पास इंटरनेट या स्मार्टफोन नहीं है, वे SMS के जरिए भी रिजल्ट देख सकते हैं। इसके लिए मोबाइल के मैसेज बॉक्स में जाकर टाइप करें- BIHAR10 ROLLNUMBER (उदाहरण: BIHAR10 123456)। इसे 56263 पर भेज दें। कुछ समय में स्कोर कार्ड आपके मोबाइल पर आएगा।
फिर रिकॉर्ड बनाने की तैयारी
बिहार बोर्ड 7 साल से देश में सबसे पहले इंटर और मैट्रिक का परिणाम जारी कर रहा है। इस बार बोर्ड 8वीं बार यह रिकॉर्ड दोहराने की तैयारी में है।
2025 में कैसा रहा था रिजल्ट?
2025 में बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 29 मार्च को जारी हुआ था। कुल 82.11 प्रतिशत परीक्षार्थी पास हुए थे। टॉपरों में साक्षी कुमारी, अंशु कुमारी और रंजन वर्मा ने 489 अंक पाकर पहला स्थान प्राप्त किया था। लड़कों का पास प्रतिशत 83.67% था। लड़कियों का 80.67% था।
2025 में बढ़ई की बेटी साक्षी थी टॉपर
पिछले साल का रिजल्ट दिलचस्प रहा था। जहां एक ही रैंक पर तीन जिलों के छात्रों का कब्जा था। 2025 में समस्तीपुर की साक्षी कुमारी ने 500 में से 489 नंबर लाकर टॉप किया था। साक्षी के पिता बढ़ई और मां गृहिणी हैं। साक्षी के साथ अंशु कुमारी और रंजन वर्मा ने 489 अंक हासिल किए थे। दोनों पश्चिम चंपारण और भोजपुर के रहने वाले हैं। बक्सर, जमुई और मुंगेर के छात्रों ने दूसरी रैंक पर धाक जमाई थी। बांका, रोहतास, अररिया और जमुई के स्टूडेंट्स तीसरे पायदान पर थे।
बोर्ड ने टॉपरों का किया है वेरिफिकेशन
बोर्ड ने रिजल्ट जारी होने से पहले टॉपरों का वेरिफिकेशन किया है। इसके लिए छात्रों-छात्राओं को बोर्ड ऑफिस बुलाकर विषय से जुड़े सवाल पूछे गए थे। साथ ही उनकी लिखावट का उत्तर पुस्तिका से मिलान और अंकों की जांच की गई।
