Begin typing your search above and press return to search.

आत्मानंद स्कूल के छात्र ने साड़ी से लगा ली फांसी, परिजन बोले

आत्मानंद स्कूल के छात्र ने साड़ी से लगा ली फांसी, परिजन बोले
X
By NPG News

जशपुर। आत्मानंद स्कूल के छात्र ने बीती रात फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। छात्र बगीचा नगर पंचायत में संचालित आत्मानंद स्कूल में 12 वीं कक्षा का छात्र है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार घटना बगीचा थाना क्षेत्र का है। बगीचा नगर पंचायत के डूमरटोली में संचालित आत्मानंद स्कूल में छात्र जयनारायण 12 वीं कक्षा का छात्र है। कल शाम वह 6 बजे घर से घूमने निकला था। जो रात दस बजे वापस आया। रात को वापस आकर छात्र सो गया। सुबह जब घर वालो ने उठ कर देखा तो पता चला कि घर के सामने कटहल के पेड़ में छात्र ने अपनी दादी के साड़ी को फंदा बना कर फांसी लगा ली है।

परिजनो ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुँची पुलिस ने जब पूछ ताछ की तो पता चला कि छात्र घर वालो से स्मार्ट फोन लेने की ज़िद करता था। पर घर वाले आर्थिक दिक्कतों का चलते फोन नही खरीद पा रहे थे। जिससे छात्र नाराज था। परिजनों के अनुसार सम्भवतः छात्र ने इसी वजह से फांसी लगा ली है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।

Next Story