Assistant Teacher Recruitment: सहायक शिक्षक भर्ती, अभ्यर्थी ने की आत्मदाह की कोशिश, अंगारों पर चलकर प्रदर्शन, पुलिस के साथ झड़प...
Assistant Teacher Recruitment: छत्तीसगढ़ में लंबे समय से सहायक शिक्षकों की नियुक्ति की मांग को लेकर अभ्यर्थियों का प्रदर्शन रायपुर में जारी है। अब अभ्यर्थियों का आंदोलन समय के साथ-साथ उग्र व तेज हो गया है।

Assistant Teacher Recruitment: रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के धरना स्थल तूता में सहायक शिक्षक भर्ती के तहत नियुक्ति की मांग को लेकर 24 सितंबर 2025 से अभ्यर्थियों का प्रदर्शन जारी है। बुधवार को कैंडिडेट्स ने अंगारों पर चलकर आत्मदाह की कोशिश की। इस दौरान उन्हें रोकने के लिए पहले से मौजूद पुलिस के साथ झड़प भी हुई। अभ्यर्थियों ने कहा कि सरकार इनकी मांगों की ओर ध्यान नहीं दे रही है। अभ्यर्थियों ने सरकार को चेतावनी दी है कि अगर उन्हें नियुक्ति नहीं दी गई तो आने वाले दिनों में उनका प्रदर्शन और भी उग्र होगा।
प्रदर्शन के दौरान कैंडिडेट्स अंगारों पर चलने लगे तो वहां मौजूद पुलिस ने उन्हें रोकने की पूरी कोशिश की। पुलिस व अभ्यर्थियों के बीच झड़प भी हुई। प्रदर्शन के दौरान कुछ अभ्यर्थियों को हल्की चोंट लगी, जिन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। साथ ही पुलिस ने बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारियों को पकड़कर सेन्ट्रल जेल लाया।
प्रदर्शन में शामिल अभ्यर्थियों ने मीडिया से कहा कि सहायक शिक्षक भर्ती 2023 के तहत रिक्त 1600 आदिवासी पदों पर अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए आरक्षित है। इसके बावजूद अभी तक इन पदों पर नियुक्ति नहीं की गई। अभ्यर्थियों ने तत्काल सहायक शिक्षक भर्ती के तहत रिक्त पदों पर नियुक्ति की मांग की।
बता दें कि सितंबर 2025 से नियुक्ति की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल, मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री को भी पत्र भेज चुके हैं। अभ्यर्थियों ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट, हाई कोर्ट के निर्देशों के बाद भी इनकी मांगों पर किसी तरह का कोई विचार अभी तक नहीं किया गया है।
अभ्यर्थियों ने कहा कि सरकार इनकी मांगों की ओर ध्यान नहीं दे रही है। अभ्यर्थियों ने सरकार को साफ चेतावनी दी है कि अगर उन्हें नियुक्ति नहीं दी गई तो आने वाले दिनों में उनका प्रदर्शन और भी उग्र होगा, जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी।
