Begin typing your search above and press return to search.

टैट परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, 18 सितंबर को 28 जिलों में अयोजित होगी परीक्षा, नही देना होगा कोई परीक्षा शुल्क

टैट परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, 18 सितंबर को 28 जिलों में अयोजित होगी परीक्षा, नही देना होगा कोई परीक्षा शुल्क
X
By NPG News

रायपुर 24 अगस्त 2022। शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी टैट परीक्षा के लिए व्यापम अगले माह परीक्षा आयोजित करने जा रहा है। व्यापम की वेबसाइट में 23 अगस्त यानी कल से फार्म भरने के लिए लिंक ओपन कर दिए गए हैं। इक्छुक अभ्यर्थी 6 सितंबर की रात्रि 12 बजे तक फार्म भर सकते हैं।

ज्ञातव्य हैं कि सरकारी शिक्षक बनने के लिए बीएड, डीएड के अलावा टैट परीक्षा क्वालीफाई करना भी अनिवार्य है। इसके परीक्षा के लिए व्यापम ने शेड्यूल जारी किया है। जिसके तहत 23 अगस्त से 6 सितंबर तक व्यापम की साइट पर फार्म भरे जाएंगे। फिर 7 से 9 सितंबर तक अभ्यर्थी त्रुटि सुधार कर सकते हैं। 12 सितंबर को एडमिट कार्ड व्यापम के साइट पर पर डाल दिये जायेंगे। जिसे अभ्यर्थी डाउनलोड कर सकते हैं। फिर 18 सितंबर को दो पालियों में परीक्षा अयोजित की जाएगी।

खास बात यह हैं कि छतीसगढ़ के मूल निवासियों को कोई भी परीक्षा शुल्क नही देना होगा। ज्ञातव्य हैं कि मुख्यमंत्री ने व्यापम व पीएससी की परीक्षा के लिए छतीसगढ़ के मूल निवासी अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा फीस माफ करने की घोषणा की थी। 18 सितंबर को प्रदेश के 28 जिलों में बनाये गए केंद्रों में दो पालियों में परीक्षा सम्पन्न होगी। कक्षा एक से पांच तक अध्यापन के लिए होने वाली टैट परीक्षा सुबह साढ़े नौ से सवा बारह तक सम्पन्न होगी। दूसरी पाली में कक्षा 6 से लेकर 8 तक की कक्षाओं में अध्यापन के लिए परीक्षा 2 बजे से 4: 45 मिनट तक संपन्न होगी। उम्मीदवार फार्म भरने व नियम कानून व पाठ्यक्रम जानने के लिये व्यापम की साइट vyapam.cgstate.gov.in में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Next Story