Ambikapur News: शिक्षिका से रेप के मामले में अफसर हुआ गिरफ्तार, खुद को अविवाहित बता के कर रहा था शारीरिक शोषण...

Delhi news
Ambikapur News : अंबिकापुर। शिक्षिका से रेप के मामले में सहायक सूचना अधिकारी को गिरफ्तार किया गया है। सहायक सूचना अधिकारी खुद को अविवाहित बता शिक्षिका से लगातार संबंध बना रहा था। शिक्षिका को इसकी जानकारी लगने पर उसने पुलिस के पास जाकर रिपोर्ट कायम करवाया। आरोपी सहायक सूचना अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामला गांधीनगर थाना क्षेत्र क्या है।
मिली जानकारी के अनुसार अंबिकापुर के गांधीनगर थाना क्षेत्र में रहने वाली एक शिक्षिका की पहचान 2017 में अंबिकापुर निवासी सुखसागर वारे से हुई थी। इस दौरान सुखसागर वारे ने युवती से पहले दोस्ती की फिर उसे अपने प्रेमजाल में फांस लिया। फिर शादी का झांसा देकर लगातार युवती से शारीरिक संबंध स्थापित करने लगा। शादी की बात करने पर लगातार वह टालमटोल करता था। युवती को पता चला कि सुखसागर वारे पहले से ही शादीशुदा है। तब उसने घटना की रिपोर्ट गांधीनगर थाने में दर्ज करवाई थी।
सुखसागर वारे जनसंपर्क विभाग में सहायक सूचना अधिकारी के पद पर पदस्थ है। वर्तमान में उसकी पदस्थापना मनेंद्रगढ़ भरतपुर चिरमिरी जिले में है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल दाखिल किया है।