Begin typing your search above and press return to search.

2023 के लिए छुट्टियां घोषित, शासकीय अवकाश के अलावा इस दिन भी रहेंगी छुट्टियां, जारी हुआ आदेश

2023 के लिए छुट्टियां घोषित, शासकीय अवकाश के अलावा इस दिन भी रहेंगी छुट्टियां, जारी हुआ आदेश
X
By NPG News

कांकेर। कांकेर कलेक्टर डॉक्टर प्रियंका शुक्ला ने स्थानीय छुट्टियों के लिए आदेश जारी कर दिया है। शासन स्तर पर जारी अवकाश के आदेश के अलावा तीन दिन स्थानीय अवकाश की घोषणा कलेक्टर ने की है।

जारी निर्देश के अनुसार नवाखई 08 सितम्बर 2023 शुक्रवार, दुर्गा महानवमी 23 अक्टूबर 2023 सोमवार और दीपावली का दूसरा दिन (गोवर्धन पूजा) 13 नवम्बर 2023 सोमवार को संपूर्ण कांकेर जिले में स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है।बता दें कि ये निर्देश बैंक, कोषालय एवं उप कोषालय को छोड़कर अन्य सरकारी कार्यालयों के लिए लागू होंगे। बैंक, कोषालय एवं उप कोषालय इन छुट्टियों के दिन में भी खुले रहेंगे।

Next Story